scriptराज्यपाल ने कुछ इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस | Governor Ram naik on independence day 2018 | Patrika News

राज्यपाल ने कुछ इस अंदाज में मनाया स्वतंत्रता दिवस

locationलखनऊPublished: Aug 15, 2018 03:46:32 pm

Submitted by:

Prashant Srivastava

स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे प्रदेश में 9 करोड़ वृक्षारोपण के राज्य सरकार के विशेष अभियान का शुभारम्भ पहला पौधा रोपकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा किया गया।

hh

राज्यपाल ने कुछ इस अंजाद में मनाया स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ. स्वतंत्रता दिवस की 71वीं वर्षगांठ के मौके पर पूरे प्रदेश में 9 करोड़ वृक्षारोपण के राज्य सरकार के विशेष अभियान का शुभारम्भ पहला पौधा रोपकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल राम नाईक द्वारा किया गया। गोमती रिवर फ्रंट पर आयोजित कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डाॅ. दिनेश शर्मा, वन मंत्री दारा सिंह चैहान, चिकित्सा शिक्षा मंत्री आशुतोष टण्डन, वित्त मंत्री राजेश अग्रवाल, राज्यमंत्री सुरेश पासी, राज्यमंत्री उपेन्द्र तिवारी, मुख्य सचिव डाॅ. अनूप चन्द्र पाण्डेय सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।

मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि देश की आजादी के 71 वर्ष पूरे हो गये हैं। 72 वर्ष में प्रवेश करना अपने आप में एक मंगल प्रसंग है। अवसर को स्मरणीय बनाने के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण प्रदेश के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। वृक्षारोपण के लिए मुख्यमंत्री तथा उनके सहयोगी मंत्रिपरिषद के लोग बधाई के पात्र हैं। पूरे प्रदेश में 9 करोड़ पौधे लगाना आसान नहीं है। यह कार्य गोवर्धन पर्वत उठाने जैसा काम है जिसे उत्तर प्रदेश के लोगों को करना होगा। उन्होंने कहा कि संकल्प पूरा करना ही पुरूषार्थ होता है।

राज्यपाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस सिंहावलोकन का अवसर है। हमें विचार करना होगा कि 1947 में देश कहाँ था और आज हम कहाँ हैं। राज्य सरकार ने इन्वेस्टर्स समिट के माध्यम से उत्तर प्रदेश को नया आयाम दिया है। 4.28 लाख करोड़ रूपये के निवेश के प्रस्ताव प्राप्त हुये। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश में 60 हजार करोड़ की निवेश परियोजना की नींव रखी तथा राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने ‘एक जनपद-एक उत्पाद’ योजना का शुभारम्भ किया, जिसमें रूपये 1,006 करोड़ के ऋण वितरित किये गये। उन्होंने कहा कि आजादी के 71वें वर्ष की उपलब्धियों को देखकर 72वें वर्ष को संकल्पसिद्धि के रूप में मनायें। राज्यपाल ने कहा कि 2 अक्टूबर को पूरा राष्ट्र महात्मा गांधी की 150वीं जयंती मनायेगा। सारे देश में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया है।
राज्य सरकार भी महात्मा गांधी की 150वीं जयंती को वृहद् स्तर पर मनायेगी। गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेते हुये उनके सपनों का राम राज कैसे व्यवहार में आये, हमें संकल्प लेना होगा। वर्ष 2019 दो दृष्टि से महत्वपूर्ण है। इलाहाबाद में कुम्भ का आयोजन होगा जिसमें एक अनुमान के आधार पर 12 करोड़ से ज्यादा लोग सम्मिलित होंगे। संयुक्त राष्ट्र संघ ने इतने विशाल आयोजन के चलते कुम्भ को ‘अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर’ का दर्जा प्रदान किया है। वर्ष 2019 में लोक सभा के चुनाव होने हैं। लोकतंत्र में मतदान एक महत्वपूर्ण अंग है। उन्होंने कहा कि हमें अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिये।

ट्रेंडिंग वीडियो