scriptशादी के बाद दुल्हन को ससुराल के बजाय यहाँ लेकर पहुँच गया दुल्हा, हर कोई रह गया दंग, दुल्हन की भी रजामंदी | Groom took the bride to dental college instead of home | Patrika News

शादी के बाद दुल्हन को ससुराल के बजाय यहाँ लेकर पहुँच गया दुल्हा, हर कोई रह गया दंग, दुल्हन की भी रजामंदी

locationलखनऊPublished: Jan 23, 2022 07:17:52 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

राजधानी लखनऊ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहाँ शादी के बाद लड़की के घरवाले दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा करा दिये। लेकिन विदा कराने के बाद दुल्हा अपने घर जाने के बजाय दुल्हन को लेकर कहीं और पहुँच गया। जिसे देख सब दंग रह गये।

शादी के बाद दुल्हन को ससुराल के बजाय यहाँ लेकर पहुँच गया दुल्हा

शादी के बाद दुल्हन को ससुराल के बजाय यहाँ लेकर पहुँच गया दुल्हा

शादी के बाद हर दुल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर अपने घर यानि दुल्हन के ससुराल लेकर जाता है। लेकिन राजधानी लखनऊ में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया। यहाँ शादी के बाद लड़की के घरवाले दुल्हन को दूल्हे के साथ विदा करा दिये। लेकिन विदा कराने के बाद दुल्हा अपने घर जाने के बजाय दुल्हन को लेकर कहीं और पहुँच गया। जिसे देख सब दंग रह गये। हालांकि इसमें दुल्हन की इस दौरान दुल्हे ने दुल्हन की रज़ामंदी ले ली थी। दरअसल ये दुल्हा अपनी दुल्हन को लेकर परीक्षा देने डेंटल कॉलेज के परीक्षा भवन में पहुँच गया, जहाँ उसे परीक्षा देनी थी। दुल्हे के वहां दुल्हन के साथ पहुंचने पर हर कोई दंग रह गया। हालाँकि फिर दुल्हे ने आराम से अपनी परीक्षा दी। आइये जानते हैं क्या था पूरा मामला…
यह भी पढ़ें

अगर इस दिशा में रखा है आपका बेड तो तुरंत हटाएँ, जानिए क्या हो सकती है बड़ी समस्या

दरअसल दूल्हा अभिषेक सिंह की बारात लखनऊ के आलमबाग से कानपुर को गई थी। यहां उसकी शादी कीर्ति से होने के बाद शुक्रवार सुबह विदाई हुई। शुक्रवार को ही दूल्‍हे अभिषेक की बीडीएस फाइनल ईयर की परीक्षा 11 बजे से थी। दूल्हे अभ‍िषेक को लगा कि अब घर जाने में और रस्‍में पूर्ण करने पर देर हो जाएगी और परीक्षा भी छूट सकती है।
यह भी पढ़ें

कानपुर की चोरी का अमेरिका में लाइव टेलीकास्ट, फिर पहुंची पुलिस, देखिये क्या हुआ

दुल्हा-दुल्हन के साथ सबने खिंचाई फोटो
इसके चलते दूल्हे अभिषेक ने घर की रस्मों को बाद में निभाने का फैसला कर अपनी दुल्हन को साथ लिए सीधे परीक्षा केंद्र रायबरेली रोड स्‍थ‍ित डेंटल कालेज पहुंचने का निर्णय लिया। दूल्‍हे के इस फैसले में दुल्हन कीर्ति ने भी साथ दिया। अभिषेक की परीक्षा समाप्त होने तक वह वहीं कार में बैठी रही। परीक्षा के बाद सभी स्टूडेंट्स ने उनके साथ ग्रुप फोटो खिंचाई और उन्हें शादी की बधाई दी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो