मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को योजना भवन में आला अफसरों के साथ पहली बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने सभी विभागों के अफसरों को निर्देश दिया किया कि सभी विभागाध्यक्ष रोजगार के मुद्दे को प्राथमिकता से लेते हुए कार्रवाई करें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी विभागों में भर्ती अभियान चलाया जाय।
मुख्यमंत्री ने कहा सभी अधिकारी अपने विभागों में भर्ती की प्रक्रिया को गति दें। विभागों में कितने पद खाली है, इसकी सूची तैयार किया जाय और भर्ती प्रक्रिया को समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाया जाय। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि भर्ती में पारदर्शिता और ईमानदारी को हर हाल में प्राथमिकता पर रखा जाय। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी के पहले कार्यकाल में पांच लाख युवाओं को सरकारी नौकरी मिली थी। भर्ती प्रक्रिया को बिना भेदभाव और भ्रष्टाचार के पूर्ण किया किया था।
इसे भी पढ़े: भाजपा आलाकमान ने बढ़ाया केशव प्रसाद मौर्य का कद,जानिए कैसे इसे भी पढ़े: बेबी रानी मौर्य - मेयर से वाया राजभवन होते हुए यूपी की मंत्री बनने का दिलचस्प राजनीतिक सफर
इसे भी पढ़े: नवनिर्वाचित मंत्री दानिश आजाद बोले नौजवानों और मुसलमानों की तरक्की के लिए होगा काम इसे भी पढ़े: योगी कैबिनेट में इस बार पांच महिलाओं को मिला मौका Shapath Grahan 2022:बाहर से आने वाली बसों के लिए सौ से अधिक पार्किंग