script

गुरूवार को न करें ये 5 काम, होगी संतान की प्राप्ति

locationलखनऊPublished: Mar 15, 2018 02:14:32 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

परिवार के बड़े बुजुर्ग कुछ जरूरी काम गुरुवार के दिन न करने की प्रेरणा देते हैं। जिससे आपके पति और संतान की आयु लम्बी होती है।

Santan Prapti ke Mantra,guruwar,guruwar vrat vidhi,guruwar vrat katha,

Neeraj Patel

लखनऊ. सप्ताह के सात दिनों में प्रत्येक दिन एक विशेष महत्व होता है। हर रोज के देवी देवता भी निश्चित हैं कि किस की पूजा किस दिन की जाती है लेकिन इनमें से गुरुवार का दिन अपने आप में एक विशेष महत्व रखता है। परिवार के बड़े बुजुर्ग कुछ जरूरी काम गुरुवार के दिन न करने की प्रेरणा देते हैं। जिससे आपके पति और संतान की आयु लम्बी होती है और संतान की भी प्राप्ति होती है।

भूलकर भी न करें ये 5 काम

गुरुवार के दिन हमें ये 5 काम बिल्कुल भी नहीं करने चाहिए। यहां सिर्फ हर दिन की मान्यता दी गई है उसे मानना या न मानना आपके विवेक पर ही निर्भर करता है।

गुरुवार के दिन न धोए बाल

गुरुवार के दिन महिलाओं को बाल नहीं धोना चाहिए। महिलाओं की जन्म कुंडली में बृहस्पति पति का कारक होने का प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही बृहस्पति संतान का भी कारक होता है। इस प्रकार अकेला बृहस्पति ग्रह संतान और पति दोनों के जीवन को प्रभावित करता है। बृहस्पतिवार को सिर धोने से बृहस्पति कमजोर हो जाता है जिससे बृहस्पति के शुभ प्रभाव में कमी होती है और संतान न होने का कष्ट भी उठाना पड़ता है।

गुरुवार के दिन न कटवाएं बाल और नाखून

गुरुवार के दिन बाल और नाखून नहीं कटवाना चाहिए। धोने वाला तर्क ही यहां पर भी लागू होता है। इस दिन बाल और नाखून भी नहीं कटवाना चाहिए। बाल और नाखून कटवाने का गलत असर संतान और पति के जीवन पर पड़ता है। उनकी उन्नति में कई प्रकार की बाधाएं आती है। जिससे हर मनोकामना अधूरी रह जाती है। और नाखून गुरुवार को काटना धन हानि का भी संकेत हैं। इससे घर के मुखिया की तरक्की में कमी आती है इसके साथ ही घर में पीड़ा भी आती है।

अण्डा और मास-मदिरा का न करें सेवन

गुरुवार के दिन अण्डा और मास-मदिरा का सेवन नहीं करना चाहिए। माना जाता है कि जो लोग मास-मदिरा का सेवन करते हैं। उनकी मनोकामनाएं कभी पूरी नहीं होती हैं। इसलिए गुरुवार के दिन ये गलत काम जानकर भी न करें

गुरुवार के दिन न लगाएं पोंछा

गुरुवार के दिन बृहस्पति का प्रभाव शरीर पर भी रहता है। उसी प्रकार से घर पर भी बृहस्पति का प्रभाव उतना ही गहरा होता है। वास्तु के अनुसार घर में ईशान कोण का स्वामी गुरु होता है। ईशान कोण का संबंध परिवार के नन्हे सदस्यों यानी बच्चों से होता है। साथ ही घर के पुत्र संतान का संबंध भी इसी कोण से होता है। ईशान कोण धर्म और शिक्षा की दिशा है। पोछा लगाने से घर का ईशान कोण कमजोर होता है। घर के बच्चों, पुत्रों, घर के सदस्यों की शिक्षा, धर्म आदि पर शुभ प्रभाव में कमी आती है।

गुरुवार के दिन न करें शेविंग

किसी भी जन्मकुंडली में दूसरा और ग्यारहवां भाव धन का स्थान होता हैं। गुरु ग्रह इन दोनों ही स्थानों का कारक ग्रह होता है। गुरुवार को गुरु ग्रह को कमजोर किए जाने वाले काम करने से धन की वृद्धि रुक जाती है। धन लाभ की जो भी स्थितियां बन रही हों। उन सभी में रुकावट आने लगती है। गुरुवार के दिन शेविंग करना भी इसीलिए निषेध है। शरीर के बालों को साफ करना गुरुवार के दिन उचित नहीं माना जाता है।

ट्रेंडिंग वीडियो