scriptज्ञानवापी सर्वे LIVE: जानें सुबह से अबतक क्या हुआ, गुंबद खोल रहा राज | Gyanvapi survey second day live update | Patrika News

ज्ञानवापी सर्वे LIVE: जानें सुबह से अबतक क्या हुआ, गुंबद खोल रहा राज

locationलखनऊPublished: May 15, 2022 10:15:56 am

Submitted by:

Prashant Mishra

पश्चिमी दीवार के सर्वे व वीडियाग्राफी का काम पूरा हो गया है। वहीं अब टीम गुम्बदों का सर्वे कर रही सर्वे के साथ साथ गुंबदों की वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है। दीवार के साथ तीन कमरों व एक हाल का सर्वे भी किया गया है।

gyan3.jpg
ज्ञानवापी विवाद LIVE: ज्ञानवापी मस्जिद परिसर में दूसरे दिने का सर्वे तेजी से चल रहा है उम्मीद है कि आज सर्वे का काम पूरा हो जाएगा। अबतक तहखाने के ऊपरी हिस्से की पश्चिमी दीपार का सर्वे पूरा हो चुका है वहीं गुम्बदों का सर्वे जारी है। सुबह टीम श्रृंगार गौरी के पश्चिमी हिस्से के दरवाजे से दाखिल हुई। टीम इसी दरवाजे से तहखाने के ऊपरी हिस्से में पहुंची। जिसके बाद ऊपरी हिस्से में दीवार, खम्बें समेत एंट्री गेट और गुंबद की बाहर और अंदर से वीडियोग्राफी की जा रही है।
10:05

पश्चिमी दीवार के सर्वे व वीडियाग्राफी का काम पूरा हो गया है। वहीं अब टीम गुम्बदों का सर्वे कर रही सर्वे के साथ साथ गुंबदों की वीडियो ग्राफी भी कराई जा रही है। दीवार के साथ तीन कमरों व एक हाल का सर्वे भी किया गया है।
09:16 May 15

परिसर ने उत्तरी और पूर्वी हिस्से में मौजूद, 3 कमरे और 1 हॉल का सर्वे शूरू किया।

08:14 May 15

मस्जिद के सर्वे की कार्यवाही शुरू की गई, सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम
के बीच टीम परिसर पहुंची जिसके बाद सर्वे शुरु किया गया। सर्वे से पहले अधिवक्ता कमिश्नर विशाल सिंह ने बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से सर्वे की कार्यवाही चल रही है। वादी और प्रतिवादी सभी सहयोग कर रहे है। यहां किसी प्रकार की कोई भी रुकावट नहीं है।
07:36 May 15

एडवोकेट कमिश्नर सहित वादी-प्रतिवादी पक्ष के लोग ज्ञानवापी परिसर पहुंचे।

दूसरे दिन का सर्वे जारी करने के लिए टीम ज्ञानवापी परिसर में जाने के लिए विश्वनाथ धाम के अंदर प्रवेश किया। शनिवार को पहले दिन की अपेक्षा पुलिस का पहरा और सख्त किया गया। सर्वे के दूसरे दिन मीडिया को भी दूर रखा गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो