scriptलखनऊ में खुलेगा महिलाओं के लिए पहला मॉल, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव | h, First mall for women will open in Lucknow Municipal | Patrika News
लखनऊ

लखनऊ में खुलेगा महिलाओं के लिए पहला मॉल, नगर निगम ने तैयार किया प्रस्ताव

लखनऊ की पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया की पहल से आठ माह बाद यह प्रस्ताव दोबारा प्रक्रिया में आया है। माना जा रहा है कि इस मॉल को बनाने में तकरीबन 17 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इसके साथ ही यह लखनऊ शहर का पहला महिला मॉल होगा। इसके लिए नगर निगम ने चारबाग में लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फुट की जमीन आवंटित कर दी है।

लखनऊNov 23, 2021 / 03:00 pm

Amit Tiwari

amit.jpg
लखनऊ. उत्तर प्रदेश के महानगरों में भी अब महिलाओं के लिए शॉपिंग मॉल खोलने की तैयारी है। महिला मॉल खोलने की शुरूआत उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से होगी। लखनऊ नगर निगम ने महिलाओं के लिए मॉल खोलने के लिए चारबाग में लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फुट की जमीन आवंटित कर दी है। इसके साथ ही बस अड्डे के पास मॉल के लिए जगह का चयन कर लिया गया है। महिलाओं के लिए बनने वाला यह शॉपिग मॉल देश में दूसरा होगा। महिलाओं के लिए सबसे पहला मॉल केरला के कोझिकोड में खोला गया था। इस मॉल की यह विशेषता होगी कि इसमें सिर्फ महिलाएं ही दुकानदार होगी, महिलाएं ही खरीददार होंगी और केवल महिलाओं से संबंधित सामान ही मिलेगा।
लखनऊ की पहली महिला मेयर ने की थी पहल

बता दें कि लखनऊ की पहली महिला मेयर संयुक्ता भाटिया की पहल से आठ माह बाद यह प्रस्ताव दोबारा प्रक्रिया में आया है। माना जा रहा है कि इस मॉल को बनाने में तकरीबन 17 करोड़ रूपए की लागत आएगी। इसके साथ ही यह लखनऊ शहर का पहला महिला मॉल होगा। इसके लिए नगर निगम ने चारबाग में लगभग पांच हजार स्क्वॉयर फुट की जमीन आवंटित कर दी है। साथ ही बस अड्डे के पास मॉल के लिए जगह का चयन कर लिया गया है।
मॉल में महिलाओं से ही संबंधित सामान मिलेगा

इस महिला मॉल के लिए निर्माण का प्रारूप भी तैयार हो गया है। पहले चरण में मॉल में 125 दुकानें महिलाओं को आवंटित की जाएंगी। इस बाजार में महिलाओं से संबंधित सामान बेचे जाएंगे। साथ ही बेसमेंट में पार्किंग बनाई जाएगी जो नगर निगम की आय बढ़ाने का काम करेगी। मॉल में पुरूषों के प्रवेश और अन्य नियमों पर आने वाले समय में फैसला लिया जाएगा।
महिला दिवस पर तैयार हुआ था प्रस्ताव

लखनऊ की मेयर संयुक्ता भाटिया ने बताया कि महिला दिवस पर महिला मॉल के विषय पर प्रस्ताव तैयार किया गया था। अब मुख्य मार्ग पर जगह का चयन भी कर लिया गया है। महापौर ने बताया कि बजट आवंटित होते ही निर्माण का काम शुरू हो जाएगा। नगर निगम के इस फैसले से देश की आधी आबादी को स्वरोजगार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। इसके साथ ही आने वाले समय में अन्य महानगरों में भी महिला मॉल खोलने को लेकर प्रोत्साहन मिलेगा।
केरल में खुला था पहला महिला मॉल

बता दें कि देशभर में महिलाओं के लिए बनने वाला शॉपिंग मॉल दूसरा होगा। इससे पहले साल 2018 में केरला के कोझिकोड में खुला था।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो