लखनऊ

लखनऊ महोत्सव में दिव्यांगों के लिए किया गया खास इंतजाम, की गई कई तब्दीलियां

लखनऊ महोत्सव में दिव्यांगों और सीनियर सिटिजन को फ्री एंट्री मिलेगी।

लखनऊJan 19, 2018 / 05:30 pm

Mahendra Pratap

लखनऊ. अवध शिल्प ग्राम में 24 जवनरी से लखनऊ महोत्सव आयोजित होने जा रहा है। इस महोत्सव में दिव्यांगों और सीनियर सिटिजन को फ्री एंट्री मिलेगी। सिर्फ मुफ्त प्रवेश ही नहीं बल्कि उन्हें ट्राई साइकिल और हेल्प डेस्क भी दिया जाएगा। इसी के साथ इसमें ग्लैमर का तड़का लगेगा। साथ हा साथ पहलवानी और निशानेबाजी भी देखने को मिलेगी।
ये भी होंगी सुविधाएं

लखनऊ महोत्सव में लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए महोत्सव के एरिया से 50 मीटर की दूरी पर नो पार्किंग जोन और ठेला मुक्त बनाया जाएगा। किसी भी तरह की दुविधा न हो, इसके लिए दो द्वार प्रवेश बनाए जाएंगे। महोत्सव स्थल के आसपास अवैध दुकानों का संचालन भी रोका जाएगा। महिलाओं से छेड़खानी करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जाएगी। कुल मिलाकर कहा जाए, तो महोत्सव कड़ी निगरानी के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा।
दिखेगी पहलवानी भी

राष्ट्रीय स्तर पर लखनऊ महोत्सव में कुश्ती का आयोजन होगा। यूपी समेत यहां दिल्ली, हरियाणा और पंजाब से पहलवान कुश्ती लड़ने आएंगे। कुश्ती का आयोजन 31 जनवरी से 2 फरवरी तक होगा। इस तीन दिवसीय कार्यक्रम में ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक और योगेश्वर दत्त आएंगे।
लगेगा पंजाबी, ब़ॉलीवुड और भोजपुरी तड़का

इस बार महोत्सव में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी और भोजपुरी अभिनेता रवि किशन भी शामिल होंगे। लेकिन सिर्फ बॉलावुड और भोजपुरीया तड़का नहीं लगेगा बल्कि इसमें पंजाबी ट्विस्ट भी लगेगा। अवध की शान को बढ़ाने के लिए पंजाबी सिंगर हर्षदीप कौर और हार्डी संधू भी महोत्सव की शाम में धूम धड़ाका करेंगे। इसके अलावा इसमें फैशन शो, कार रैली और कवि सम्मेलन का नजारा भी देखने को मिलेगा।
निशानेबाजी का भी चलेगा जोर

नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित निशानेबाजी की प्रतियोगिता 30 और 31 जनवरी को आयोजित की जाएगी। इसमें 22 बोर राइपल पिस्टल, 32 बोर रिवॉल्वर पिस्टल और एयर राइपल राुंड के तहत प्रतियोगिता का आयोजन होगा। ये प्रतियोगिता लखनऊ राइफल क्लब द्वारा स्टेट राइफल क्लब एसोसिएशन के साथ आयोजित होगा। इस प्रतियोगिता में जो जीतेगा, उसे प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार दिया जाएगा।

Home / Lucknow / लखनऊ महोत्सव में दिव्यांगों के लिए किया गया खास इंतजाम, की गई कई तब्दीलियां

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.