scriptजानिए : हनुमान जयंती की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, राशिनुसार करें यह काम, मिलेगी पूर्ण सफलता | Hanuman Jayanti 2018 date puja vidhi shubh muhurat zodiac sign effect | Patrika News

जानिए : हनुमान जयंती की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त, राशिनुसार करें यह काम, मिलेगी पूर्ण सफलता

locationलखनऊPublished: Mar 30, 2018 03:31:53 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

Hanuman Jayanti 2018 : हनुमान जयंती 31 मार्च दिन शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी।

hanuman jayanti

Neeraj patel

Hanuman Jayanti 2018 : हनुमान जयंती 31 मार्च दिन शनिवार को बड़े ही धूमधाम से मनाई जाएगी। हनुमान जयंती चैत्र माह की पूर्णिमा को मनाई जाती है। इस बार हनुमान जयंती पर शनि और मंगल दोनों एक साथ धनु राशि में बैठे हुए हैं। इस बार कई साल बाद शनि और मंगल का खास द्विग्रही संयोग बना है और इसी दिन चन्द्रमा का हस्त नक्षत्र भी है। हनुमान जयंती मनाने के लिए आज से ही तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

पूजा का शुभ मुहूर्त

लखनऊ निवासी ज्योतिषाचार्य राजेन्द्र दुवे ने बताया है कि हनुमान जयंती इस बार 30 मार्च को शाम 07:35 बजे से शुरू होकर 31 मार्च को शाम 6 बजे तक रहेगी। हनुमान जयंती की पूजा का मुहूर्त 9 बजे से पहले या 11 बजे से शाम 6 बजे तक अत्यन्त शुभ रहेगा। हनुमान जयंती के दिन सभी लोग राशि के अनुसार ही काम करें जिससे आपको और परिवार वालों को कभी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। आपका सम्पूर्ण जीवन हमेशा सुख समृद्धि भरा रहेगा।

राशिनुसार करें यह काम

1. मेष राशि
मेष राशि वाले हनुमान जयंती के दिन पीपल के पेड़ को पानी दें।

2. वृषभ राशि
वृषभ राशि वाले हनुमान जयंती के दिन सौप का सेवन करें।

3. मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले हनुमान जयंती के दिन गरीब बच्चों को पढ़ाई का सामान दान करें।

4. कर्क राशि
कर्क राशि वाले हनुमान जयंती के दिन मन्दिर के आगे गरीब बच्चों को पीले रंग की मिठाई बांटे।

5. सिंह राशि
सिंह राशि वाले हनुमान जयंती के दिन गुड़ और मूंगफली का सेवन करें।

6. कन्या राशि
कन्या राशि वाले हनुमान जयंती के दिन बच्चों को चॉकलेट बांटे।

7. तुला राशि
तुला राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन रात का हल्का भोजन करें।

8. वृश्र्चिक राशि
वृश्र्चिक राशि वाले हनुमान जयंती के दिन शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

9. धनु राशि
धमु राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन गरीब बच्चों को भोजन करवाएं।

10. मकर राशि
मकर राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन हनुमान मन्दिर में चोला चढ़ाकर दर्शन करें।

11. कुंभ राशि
कुंभ राशि वाले हनुमान जयंती के दिन हनुमान का वेशन के लड्डू का भोग लगाकर बच्चों को बांटे।

12 मीन राशि
मीन राशि वाले लोग हनुमान जयंती के दिन कि मीठे का सेवन न करने की कोशिश करें।

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो