scriptइस व्यक्ति ने ढूंढ़ा कोरोना वायरस का इलाज, कहते हैं इसका जवाब नहीं | Hapur Mukul Tyagi tree house Asaura Corona treatment social distancing | Patrika News

इस व्यक्ति ने ढूंढ़ा कोरोना वायरस का इलाज, कहते हैं इसका जवाब नहीं

locationलखनऊPublished: Apr 10, 2020 09:04:29 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

सोशल डिस्टेंसिंग का एक बड़ा उदाहरण हापुड़ में देखने को मिला है। इन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि आखिकार यह क्या रहे हैं। और इनके इस काम का मतलब क्या है।

tree_house_1.jpg
हापुड़. कोरोना वायरस का आतंक दिनरात बढ़ता जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार इस वायरस को चारों तरफ से घेर कर खत्म करने की योजना पर लगातार काम कर रही है। पर अगर जनता चाहे तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग से कोरोना वायरस से काफी हद तक बचा जा सकता है।
सोशल डिस्टेंसिंग का एक बड़ा उदाहरण हापुड़ में देखने को मिला है। इन्हें देखकर आप हैरान रह जाएंगे कि आखिकार यह क्या रहे हैं। और इनके इस काम का मतलब क्या है।

उत्तर प्रदेश में हापुड़ एक शहर है, जो राजधानी लखनऊ से करीब 450 किलोमीटर दूर है। यहां पर एक व्यक्ति ने कोरोना वायरस से बचने के लिए पेड़ पर अपना आशियान बन लिया है। इनको जो भी देखता है वह चौंक जाता है। पूछने पर बताते हैं कि डॉक्टर्स कहते है कि कोरोना वायरस का सबसे बड़ा इलाज है, सोशल डिस्टेंसिंग। इसी वजह से एकांत में रहने का मन बना लिया है। और पेड़ पर अपना घर बना लिया है। पूरा आनंद आ रहा है।
https://twitter.com/hashtag/CoronaLockdown?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
अब जरा इनके बारे में जानिए यह पेशे से वकील हैं, नाम है इनका मुकुल त्यागी। वे इस पेड़ पर बनी मचान पर बैठकर किताबें पढ़ते हैं। एक तस्वीर में वो
श्रीमद्भगवद्गीता पढ़ते दिख भी रहे हैं। वकील मुकुल त्यागी कहते हैं कि यहां वे खुद को प्रकृति के करीब पाते हैं। अपने इस आशियाने को पेड़ पर बनाया है। चारपाई जैसी एक चीज को उन्होंने पेड़ पर टिका दिया। जिस पर वह आराम से सो सकते हैं। नीचे उन्होंने एक झूला भी बांध रखा है जिसपर वो नीचे उतरकर आराम करते हैं। बस साथ में इनका घर है जहां करीब ही यह पेड़ है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो