script

उप्र के स्वतंत्रता सेनानी की यह है खोपड़ी, सिर काट कर ले गए थे अंग्रेज

locationलखनऊPublished: Feb 09, 2018 10:42:45 pm

Submitted by:

Abhishek Gupta

भारत आने की चाहत में एक सिपाही.

Skull

Skull

लखनऊ. धड़ से सिर को अलग कर देना आमतौर पर आदिम जनजातियों और समकालीन आतंकवादियों की घिनौनी हरकतों में शामिल होती है, लेकिन भारत के औपनिवेशिक शासकों ने भारतीय सैनिकों की खिपड़यों को युद्ध में ट्रॉफी के रूप में इकट्ठा करत थे।
सिपाही आलमबेग का ऐसा ही 160 साल पुराना खोपड़ी का कंकाल अब लंदन के एक इतिहासकार के कब्जे में है। यह इस बात का सबूत है कि जो अंग्रेज भारत में कई आधुनिक विचार लेकर आए, वे भी एक समय में बेहद अमानवीय थे।
1857 में आलम बेग ईस्ट इंडिया कंपनी की 46वीं बंगाल नेटिव इनफेंट्री का सिपाही था। तब वह सियालपुर (वर्तमान में पाकिस्तान) में तैनात था। आपको बता दें कि 46वीं इंफेट्री के ज्यादातर सिपाही उत्तर प्रदेश व बिहार से थे। उत्तर भारत से विद्रोह की चिंगारियां जब वहां पहुंची तो आलम बेग और उसकी कंपनी भी अछूती नहीं रही। उसने वहां तैनात यूरोपियनों पर हमला किया। 9 जुलाई 1857 को उन्होंने एक स्कॉटिश परिवार के साथ सात यूरोपियनों को मार डाला।
आलम बेग व उनके साथी तिब्बत सीमा की तरफ भागे, लेकिन वहां तैनात गार्डों को देखकर पलटे और पंजाब के माधौपुर से पकड़े गए। अगले साल उन्होंने स्कॉटिस परिवार को मारने को कोशिश की। नतीजतन, तोप के मुंह से बांधकर उड़ा दिए गए। इसके बाद बगावत थम चुकी थी।
आलम बेग की त्रासद कहानी एक सदी बाद आइरिश कैप्टेन आर्थर रॉबर्ट कॉस्टेलो के जरिये सामने आई, जिन्होंने मौत के मंजर को अपनी आंखो से देखा था। वे 7वीं ड्रेगन गार्ड के कैप्टन थे जिसे विद्रोह के मद्देनजर भारत भेजा गया था। बकौल, इतिहासकार किम वेगनर, कॉस्टेलो ने विद्रोह तो नहीं देखा लेकिन सिपाहियों को मौत के घाट उतारने का मंजर देखा था।
कॉस्टेलो आलम के सिर को लंदन ले गए। 1963 में यह खोपड़ी लंदन के लॉर्ड क्लायड पब में तब मिली जब इसका मालिकाना हक हस्तांतरित हो गया। नए मालिक 1857 की इस कथित ट्रॉफी को पाकर खुश नहीं थे, सो उन्होंने इसे ब्रिटिश इतिहास के खराब दौर की निशानी मानकर रखा। उन्हें खोपड़ी की एक आंख के कोटर से नोट मिला जिससे पता चला कि यह कंकाल उस आलम बेग का है जिसने सियालकोट के विद्रोह में प्रमुख भूमिका निभाई थी। उनकी मंशा इसे सिपाही के परिवार को वापस करने की थी। उन्होंने इस दिशा में कोशिश भी की लेकिन विफल हो गए। यह ज्ञात नहीं हो सका कि यह खोपड़ी विक्टोरिया युग के पब में कैसे पहुंची। संभव है कि या तो इसे लाने वाले आइरिश कैप्टन यहां आए होंगे या किसी न जमा करा दिया। पब भारत के उत्तर व उत्तर पूर्व में विद्रोह को कुचलने वाले कमांडर लार्ड क्लायड के नाम पर है।
2014 में पब के मालिकों ने सालों तक दक्षिण एशिया पर लिखने वाले इतिहासकार किम वेगनर से संपर्क किया और खोपड़ी को उसके उत्तराधिकारियों तक पहुंचाने का आग्रह किया। वेगनर इसे घर ले गए। इस मामले में उनके शोध पर आधारित पुस्तक “आलम बेग की खोपड़ी- 1857 के विद्रोही का जीवन और मौत” पिछले साल प्रकाशित हुई है। वे मानते हैं कि लोगों को जानकारी देकर ही आलम बेग की खोपड़ी को उनके वतन पहुंचाया जा सकता है।
46वीं इंफेट्री के ज्यादातर सिपाही उत्तर प्रदेश व बिहार से-

वेगनर के अध्ययन से पता चलता है कि 46वीं इंफेट्री के ज्यादातर सिपाही उत्तर प्रदेश व बिहार से थे। हवालदार आलम उत्तर प्रदेश का हो सकता है। ईस्ट इंडिया कंपनी ने तो इंफेट्री के सिपाहियों का कोई रिकार्ड ही नहीं छोड़ा। यह संयोग है कि वर्ष 2014 में जब वेगनर यह किताब लिख रहे थे तब पंजाब के अजनाला में बगावत में शहीद 282 सिपाहियों के कंकाल मिल रहे थे। ये लोग आत्मसमर्पण करना चाहते थे, लेकिन तत्कालीन डिप्टी कमिश्नर फ्रेडरिक हेनरी कूपर ने इन्हें मौत के घाट उतारने का आदेश दिया था। इन्हें इनके मैडलों के साथ ही दफना दिया गया था। यहां तक कि उनके जेबों में ईस्ट इंडिया कंपनी द्वारा दिए गए पैसे तक रखे थे। आलम बेग की यह कहानी तब तक अधूरी रहेगी जब तक कि उनके परिजनों का पता नहीं चलता।

(शिवकुमार विवेक की फेसबुक वाल से)

ट्रेंडिंग वीडियो