तीनों राज्यों में चुनाव लड़ रही है
बता दें कि अभी पांच राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं। रामगोविंद चौधरी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के चुनाव में अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में लगे हुए थे। इसी दौरान उन्हें दिल का दौरा पड़ गया। समाजवादी पार्टी मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जोर-शोर से लगी हुई है। पार्टी इन तीनों राज्यों में चुनाव लड़ रही है। समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश के कई नेता और विधायक इस समय मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में पार्टी प्रत्याशियों के लिए प्रचार कर रहे हैं।