scriptयूपी में जबरदस्त कोहरे और कड़ाके की ठंड का मौसम अलर्ट | Heavy fog and severe cold in UP mausam vibhag alert | Patrika News

यूपी में जबरदस्त कोहरे और कड़ाके की ठंड का मौसम अलर्ट

locationलखनऊPublished: Jan 14, 2022 10:36:34 pm

Weather Forecast Today अगले दो दिन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड की संभावना है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर के आसार जताए हैं वहीं यह भी अलर्ट जारी किया है कि, कई दिन तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वैसे 14 जनवरी को राजधानी लखनऊ और आस पास के कई जिलों में शीतलहर चल रही थी।

अगले दो दिन उत्तर प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में कड़ाके की ठंड की संभावना है। साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर के आसार जताए हैं वहीं यह भी अलर्ट जारी किया है कि, कई दिन तक घना कोहरा छाए रहने की उम्मीद है। वैसे 14 जनवरी को राजधानी लखनऊ और आस पास के कई जिलों में शीतलहर चल रही थी। कई इलाकों में कोहरे की घनी चादर (Dense Fog) छाई थी, विजिबिलिटी (Visibility) भी घट गई थी। हालात बहुत बुरे थे। सड़क, वायु, रेलवे परिवहन कोहरे की वजह से बुरी तरह प्रभावित हुआ। आने वाले दिन और भी खराब होने वाले हैं।
ठंड में और बढ़ोतरी होगी

मौसम विभाग ने देश के कई अन्य हिस्सों में भीषण कोहरे और शीत लहर (Cold Wave) चलने की संभावना जताई है यानी मौसम में ठिठुरन बढ़ेगी। यही नहीं बारिश की भी आशंका जताई गई है। पिछले कई दिनों तक हुई बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है। जिस कारण यूपी के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो गई है।। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में 15 जनवरी तक कई जिलों में हल्की बारिश हो सकती है उसके बाद ठंड में और बढ़ोतरी होगी जिसे लेकर अलर्ट भी जारी किया गया है।
आईएमडी का अलर्ट दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ होने वाले हैं सक्रिय

आईएमडी ने कहा, “दो ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 16 जनवरी से पहली बार उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है और 18 जनवरी से 16 और 17 जनवरी को अलग-अलग छिटपुट बारिश होने की संभावना है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में काफी व्यापक बारिश होने की संभावना है साथ ही अगले 2-3 दिनों के लिए आस-पास के मैदानी इलाकों में छिटपुट होने का अनुमान है।”
यह भी पढ़ें

मौसम विभाग का 13-15 जनवरी को कई जिलों में झमाझम बारिश का अलर्ट, घना कोहरा और ठंड बढ़ेगी

गोरखपुर में साढ़े तीन मिमी से अधिक बारिश

गोरखपुर में बारिश ने पिछले सात वर्षों का रिकार्ड तोड़ दिया है। पिछले 24 घण्टे में जिले में बुधवार शाम आधे घंटे में ही साढ़े तीन मिमी से अधिक बारिश हो गई थी। ओलावृष्टि से किसानों का भारी नुकसान हुआ है। इससे सरसों, आलू सहित गेहूं की फसल को भी नुकसान हुआ है। जिले के किसान हल्की बारिश से आशांवित थे कि उनकी गेहूं की फसल अच्छी होगी, लेकिन ओलावृष्टि ने उनके अरमानों पर पानी फेर दिया। हालांकि कृषि विभाग का कहना है कि इस बार किसानों ने गेहूं की बोआई देर से की थी, ऐसे में गेहूं में अधिक नुकसान की आशंका नहीं है। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पाण्डेय का कहना है कि शनिवार को भी आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हो सकती है।
यह भी पढ़ें

मौसम विभाग का अलर्ट अब ठंड और कोहरे का होगा कहर, इन जिलों में चलेगी शीतलहर

मकर संक्रांति स्नान संभाल कर करें

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहा और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहा। वैसे शुक्रवार सुबह घना कोहरा छाया था। गलन जबरदस्त थी। घर से बाहर निकलने में कांपकांपी छूट रही थी। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि 15 जनवरी को मकर संक्रांति स्नान पर अच्छी खासी ठंड रहेगी। सावधानी पूर्वक स्नान करें। सुबह तो घना कोहरा छाया रहेगा। भगवान सूर्य का दर्शन देना थोड़ा मुश्किल है। कभी अंदर बाहर करते रहेंगे।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो