Weather Alert: 34 जिलों में 3 घंटे तक बेशुमार बारिश, IMD का Orange Alert, 41-61 KMPH की स्पीड से चलेंगी हवाएं
लखनऊPublished: Aug 18, 2023 07:53:20 am
Weather Alert: मौसम विभाग के अनुसार अगस्त महीने में मानसून उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय बना रहेगा। अभी-अभी मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 34 जिलों में भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आइए बताते हैं अगले 3 घंटों में कहां भीषण बारिश होने जा रही है।
Weather Alert: उत्तर प्रदेश में अभी-अभी मौसम विभाग ने अगले 3 घंटे के लिए 34 जिलों में भीषण बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तर प्रदेश के पूर्वी जिलों के साथ अन्य कई शहरों में बारिश के संकेत जारी किये हैं। वहीं प्रदेश में बादलों की आवाजाही भी जारी रहेगी। हल्की बारिश के बाद उमस और गर्मी बढ़ने की भी संभावना है। वहीं प्रदेश में बारिश न होने के चलते कहीं कहीं तापमान में भी बढोतरी भी दर्ज की गई है।