Latest Monsoon Alert: आज यूपी के इन 31 जिलों में होगी भयंकर बारिश, आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना, IMD ने दी चेतावनी
लखनऊPublished: Jun 28, 2023 08:37:15 am
Latest Monsoon Alert: उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में मानसून की जोरदार बारिश होने की संभवाना है। तेज आंधी-बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आज की इस बारिश में प्रदेश का अधिकांश हिस्सा बारिश की फुहारों से भीगने वाला है।


Latest Monsoon Alert
Latest Monsoon Alert: यूपी में पिछले 4 दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। चिलचिलाती धूप और गर्मी की तपिश झेल रहे यूपी के लोगों के लिए खुशखबरी है। मौसम विभाग ने आज यानी बुधवार के लिए मौसम का ताजा अपडेट देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 31 जिलों में मानसून की जोरदार बारिश होने की संभवाना है। बीते दिन प्रदेश में बादलों की आवा-जाही लगी रही, हालांकि मानसून का असर बीते दिन बहुत ज्यादा नहीं देखा गया। प्रदेश के कुछ कुछ हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश भी हुई थी। ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से आज प्रदेश के 31 जिलों में तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश का अलर्ट लोगों के लिए राहत भरी खबर है। तेज आंधी-बारिश के साथ साथ बिजली गिरने की भी संभावना जताई गई है। आज की इस बारिश में प्रदेश का अधिकांश हिस्सा बारिश की फुहारों से भीगने वाला है। बीते चार दिनों से पूरे प्रदेश में मानसून की सक्रियता देखी जा रही है।