script72 घंटे तक मूसलाधार बारिश, चलेंगी तेज सतही हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी | heavy rain prediction in up next 72 hour cold wind latest imd forecast | Patrika News
लखनऊ

72 घंटे तक मूसलाधार बारिश, चलेंगी तेज सतही हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

Rain in UP: मौसम विभाग ने शनिवार देर शाम ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि आज रात से लेकर 6 फरवरी तक प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में रुक रुक कर गरज चमक के साथ बारिश होने की संभावना है।

लखनऊFeb 03, 2024 / 05:57 pm

Aniket Gupta

heavy_rain_alert_in_up_.jpg
बीते 24 घंटे में प्रदेश का मौसम शुष्क बना रहा। कहीं कहीं गरज चमक के साथ बारिश भी देखने को मिली। इस समय की बारिश ने एक बार फिर से लोगों को सर्द हवाओं का एहसास कराया है। पिछले 24 घंटों में झांसी मंडल में दिन के तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई। वहीं, इसके उलट मुरादाबाद मंडल के दिन के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई। और अन्य मंडलों में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिला। मौसम विभाग ने शनिवार देर शाम ताजा रिपोर्ट जारी करते हुए प्रदेश के मौसम की जानकारी दी है। जारी रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में आज यानी शनिवार देर शाम को एक बार फिर से मौसम करवट बदलेगा और अचानक गरज चमक के साथ बारिश होगी। कहीं कहीं तेज सतही हवाएं चलने और आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में अलर्ट जारी किए गए हैं।
photo_6192726947272965295_x.jpg
मौसम विभाग ने क्या बताया?
आईएमडी लखनऊ की ताजा वेदर रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। दिन भर शुष्क रहने के बाद देर शाम अचानक मौसम बदलेगा और गरज चमक के साथ तेज बारिश होगी। कहीं कहीं आकाशीय बिजली भी गिरने की चेतावनी है। बारिश का यह दौर अगले 72 घंटे यानी 6 फरवरी तक चलने वाला है। लोगों को अभी कुछ दिनों तक सुबह शाम ठंड का एहसास होने वाला है। हालांकि, प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में दिन के समय तेज धुप निकल रही है, जिसकी वजह से दिन के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है। शनिवार देर शाम एक यूपी के कुछ जिलों में सतही हवाएं भी चल सकती हैं, जिसकी तीव्रता 10 से 20 किलोमीटर प्रतिघंटे रहने वाली है। इसको लेकर मौसम विभाग ने यूपी के 11 जिलों में अलर्ट जारी किया है। साथ ही सुबह शाम कोहरे छाए रहने की संभावना जताई है।
photo_6192726947272965289_y.jpg
इन जिलों में जारी है अलर्ट
मौसम विभाग ने तेज बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए यूपी के सहारनपुर, बिजनौर, मुज़फ्फरनगर, अलीगढ, मथुरा, महामायानगर, आगरा, एटा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जारी किया है।

Hindi News/ Lucknow / 72 घंटे तक मूसलाधार बारिश, चलेंगी तेज सतही हवाएं, जानें मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी

ट्रेंडिंग वीडियो