scriptहिन्दू महासभा में बढ़ा ऋषि त्रिवेदी का वर्चस्व, पार्टी एकजुटता की ओर | hindu mahasabha press conference | Patrika News

हिन्दू महासभा में बढ़ा ऋषि त्रिवेदी का वर्चस्व, पार्टी एकजुटता की ओर

locationलखनऊPublished: Sep 17, 2021 06:31:45 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

राष्ट्रीय स्तर पर विगत वर्षों से चला आ रहा विवाद भी खत्म हो जायेगा। अनुपम मिश्र कार्यकारी अध्यक्ष और राजकुमार का संगठन मंत्री की मिली जिम्मेदारी
 

हिन्दू महासभा में बढ़ा ऋषि त्रिवेदी का वर्चस्व, पार्टी एकजुटता की ओर

हिन्दू महासभा में बढ़ा ऋषि त्रिवेदी का वर्चस्व, पार्टी एकजुटता की ओर

लखनऊ। (2022 Elections)आगामी विधानसभा के चुनाव को लेकर उत्तर प्रदेश में हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ने अपनी कमर कस ली हैं। उन्होंने कहाकि पार्टी के सभी सदस्यों का विश्वास हैं जो सणगाथाक को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी हैं और आने वाले समय में हिन्दू महासभा और भी अधिक मजबूत संगठन के रूप में निखरेगा। (2022 Elections) प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी के प्रति कार्यकर्ताओं में बढ़ता विश्वास और जनाधार का प्रभाव संगठन में दिखने लगा है। इस प्रभाव के चलते संगठन में अलगाववाद के रास्ते पर चल रहे पीयूष कान्त वर्मा का साथ छोड़ते हुये दो प्रमुख नेताओं ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश में ऋषि त्रिवेदी के नेतृत्व को स्वीकार कर लिया। इसी के साथ ही तत्काल प्रभाव से शामिल हुये अनुपम मिश्र को हिन्दू महासभा, उत्तर प्रदेश का प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष और कानपुर के राजकुमार सिंह को संगठन मंत्री के पद की जिम्मेदारी भी सौंप दी गयी।
(2022 Elections) अलगाववाद की नीति

(2022 Elections) इससे पहले कार्यकारी अध्यक्ष रहे पंकज तिवारी को प्रदेश संयोजक और हरिओम मिश्रा को संगठन मंत्री की जगह उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गयी है। आज यहां हिन्दू महासभा के प्रदेश कैम्प कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुये हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष ऋषि त्रिवेदी ने बताया कि जिस तेजी के साथ पार्टी का संगठनात्मक विस्तार हो रहा है। (2022 Elections) उससे पार्टी की नीतियों से हटकर अलगाववाद की नीति अपनाने वाले चन्द लोगों का साथ निभाने वाले कार्यकर्ता अब काम करने वालों के साथ जुड़ते जा रहे है और उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर विगत वर्षों से चला आ रहा विवाद भी खत्म हो जायेगा। (2022 Elections) पत्रकारों को सम्बोधित करते हुये ऋषि त्रिवेदी ने संगठन के महत्वपूर्ण पदों पर हुये बदलाव की जानकारी देते हुये बताया कि संगठन की एकजुटता को ध्यान में रखते हुये।
(2022 Elections) अभी तक प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभाल रहे पंकज तिवारी को कल प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया था और इस जिम्मेदारी को संभालते ही बीती देर रात एक व्यक्ति एक पद का पालन करते हुये कार्यकारी अध्यक्ष पद से त्याग पत्र भी दे दिया था। (2022 Elections) रिक्त हुये पद पर अनुपम मिश्र को प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। वहीं कानपुर के राज कुमार सिंह को प्रदेश संगठन मंत्री का दायित्व दिया गया है।
https://www.dailymotion.com/embed/video/x848s4p

ट्रेंडिंग वीडियो