scriptअमित शाह का लखनऊ दौरा कल, सीएए के समर्थन में चल रहे अभियान देंगे तेज गति | Home Minister Amit Shah visit Lucknow at 21 January | Patrika News
लखनऊ

अमित शाह का लखनऊ दौरा कल, सीएए के समर्थन में चल रहे अभियान देंगे तेज गति

गृहमंत्री अमित शाह आज मंगलवार को लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं।

लखनऊJan 20, 2020 / 06:34 pm

Neeraj Patel

अमित शाह का लखनऊ दौरा कल, सीएए के समर्थन में चल रहे अभियान देंगे तेज गति

लखनऊ. गृहमंत्री अमित शाह कल मंगलवार को लखनऊ दौरे पर आ रहे हैं। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रैली की तैयारियां शुरू कर दी है। पार्टी ने नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में प्रदेश में छह बड़ी रैलियां तय की हैं। अमित शाह लखनऊ दौरे के दौरान सीएए के समर्थन में चल रहे अभियान को तेज गति प्रदान करेंगे और सीएए के बारे में सही जानकारी भी देगें और नागरिकता संशोधन कानून के प्रति लोगों को जागरुक करेंगे।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के समर्थन में सीएम योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या व दिनेश शर्मा समेत प्रदेश सरकार के सभी मंत्री व पदाधिकारी लगातार जनजागरण में जुटे हुए हैं। सीएए के विरोध में विपक्ष की लामबंदी को देखते हुए भाजपा के मंत्री लगातार विपक्षी हमलों का जवाब देने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में सीएए के समर्थन में चल रहे अभियान में तेजी लाने और लोगों को इसका सही मतलब समझाने के लिए भाजपा सरकार ने इसे तेज गति देने का फैसला किया है। तेज गति प्रदान करने के लिए गृहमंत्री अमित शाह ही इस मुहीम को आगे बढ़ाएंगे।

बैठक में रैली में भीड़ जुटाने के लिए क्षेत्रीय पदाधिकारियों में प्रत्येक को एक-एक जिले से लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही जिला और महानगर अध्यक्ष सभी मंडल अध्यक्षों के साथ बैठक कर रैली को भव्य रूप देने में जुटेंगे। गृहमंत्री अमिल शाह के स्वागत के लिए लखनऊ को जोड़ने वाले प्रत्येक मार्ग पर स्वागत द्वार बनाए जाएंगे। जहां पर रैली में दूसरे जिलों से आने वालों का स्वागत किया जाएगा। बैठक में प्रदेश मंत्री अनूप गुप्त, पूर्व संगठन मंत्री एवं प्रकल्प, प्रकोष्ठ विभाग के प्रदेश प्रभारी अशोक तिवारी एवं ओम प्रकाश श्रीवास्तव, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजीव मिश्र, गोविंद पांडेय, क्षेत्रीय महामंत्री नीरज सिंह, क्षेत्रीय मंत्री त्रयंबक तिवारी, कृष्ण लोधी सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो