scriptअन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में बोले गृह मंत्री राजनाथ सिंह | Patrika News
लखनऊ

अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन में बोले गृह मंत्री राजनाथ सिंह

4 Photos
6 years ago
1/4

व्यापार में बड़ी शक्ति होती है और राष्ट्रहित में व्यापारियों की इस शक्ति को बढ़ाने की जरुरत है। उन्होंने कहा कि आर्थिक सुधारों के लिए भारत सरकार ने जो पहल की है उससे आप सबको थोड़ी परेशानी जरुर हुई है किन्तु आने वाले समय में आप यह महसूस करेंगे कि यह देशहित में था। उन्होंने यह भी कहा कि आप सभी यदि व्यापार हित में कोई सुझाव देते हैं तो हम उस पर पूरा विचार करेंगे। कहा कि सरकार व्यवस्था में पारदर्शिता चाहती है और यदि नियमों में कोई बदलाव करना होगा तो वह भी किया जायेगा।

2/4

प्रदेश के कोने कोने से आये प्रतिनिधियों की मौजूदगी में कार्यसमिति बैठक का उद्घाटन प्रदेश सरकार के मंत्री नन्दगोपाल गुप्ता नन्दी, राज्यमंत्री अतुल गर्ग, प्रदेश अध्यक्ष डा. नीरज बोरा ने दीप प्रज्वलन कर किया। बैठक के एक सत्र में संगठन के केन्द्रीय पदाधिकारियों ने अधिवेशन को सम्बोधित किया। अन्तर्राष्ट्रीय वैश्य सम्मेलन के अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, मशहूर उद्योगपति एवं संगठन के कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता, महामंत्री बाबूराम गुप्ता, पूर्व मंत्री रविकान्त गर्ग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यप्रकाश गुलहरे आदि ने समाज का मार्गदर्शन किया।

3/4

संगठन के अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल ने बताया कि संगठन दुनिया के दस से अधिक देशों तथा भारत के बाइस से अधिक राज्यों में सक्रिय रुप से अपनी गतिविधियों को संचालित कर रहा है।

4/4

मशहूर उद्योगपति एवं संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सुरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि हमें अपने कुलदेवी की नियमित आराधना के साथ ही व्यापार से धर्मादा मद निकालक

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.