scriptबारिश में लगाया छाता तो देना पड़ेगा जुर्माना, देखिये क्या है नया नियम | If using umbrella in rain will have to pay a fine see the new rule | Patrika News

बारिश में लगाया छाता तो देना पड़ेगा जुर्माना, देखिये क्या है नया नियम

locationलखनऊPublished: Oct 17, 2021 09:08:07 am

Submitted by:

Vivek Srivastava

अगर आप दोपहिया वाहन पर जा रहे हैं और उस समय बारिश होने लगे और आपने छाते का इस्तेमाल किया तो आपको जुर्मान देना पड़ सकता है। परिवहन विभाग का कहना है कि यह सुरक्षा के लिए खतरा है और विभाग ने दोपहिया वाहन चलाते समय छाता रखने पर प्रतिबंध लगाने को कहा है।

photo_2021-10-17_06-56-56.jpg
मामला केरल का है। दरअसल केरल में बारिश के मौसम के कारण स्कूटी या बाइक सवार छाते का प्रयोग कर रहे हैं। मगर दोपहिया वाहन चलाते समय छाते के प्रयोग से दुर्घटनाओं की संख्या में तेजी से इज़ाफा हुआ है। इन दुर्घटनाओं को देखते हुए केरल के ट्रांसपोर्ट कमिश्नर ने सभी परिवहन अधिकारियों को एक पत्र लिखकर दोपहिया वाहन चालकों को छाता नहीं प्रयोग करने का निर्देश दिया है।
पिछले महीने केरल में एक 52 वर्षीय महिला उस समय मोटरसाइकिल से गिर गई जब उसने बारिश के दौरान छाता खोलने की कोशिश की। इस दौरान मोटरसाइकिल उसका बेटा चला रहा था। महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं और बाद में उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। इसके बाद मजबूर केरल ट्रैफिक पुलिस को ये कदम उठाना पड़ा।
केरल की ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि नॉन-एयरोडायनामिक डिजाइन के कारण दोपहिया वाहन पर बैठना और उसे संभालना और भी ज्यादा खतरनाक होता है। बरसात के मौसम के साथ ही राज्य में तेज रफ्तार हवाएं भी आम हो गई हैं। खुली छतरी और तेज हवा के साथ इसके परिणाम काफी खतरनाक हो सकते हैं।
केरल की ट्रैफिक पुलिस छतरी का उपयोग करने वाले किसी भी मोटरसाइकिल सवार पर कड़ी नजर रखेगी और उसके खिलाफ चालान जारी करेगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो