
UP Weather Update: यूपी के कई जिलों में लोग भारी बारिश से भी परेशान हैं। इसके साथ ही कहीं-कहीं कम बारिश ने लोगों को परेशान कर रखा है। इसी बीच मौसम विभाग के वैज्ञानिक ने ताजा अपडेट दिया है।
आने वाले 72 घंटों के लिये मौसम विभाग ने अपडेट जारी किया है। शनिवार और रविवार को तेज हवा चलने के साथ बारिश की संभावना व्यक्त की गई है। कई जिलों येलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विशेषज्ञ डॉ० यस० यन० सुनील पांडेय ने जानकारी दी कि पिछले लगभग एक हफ्ते से मौसमी मानसून ट्रफ के कारण मानसून गतिविधि (बारिश, आंधी) जारी रही है। कानपुर मंडल में बारिश ने निराश किया है। बंगाल की खाड़ी से आने वाले अधिक शक्तिशाली ट्रिगर दबे हुए हैं। अब बंगाल की खाड़ी में जल्द ही निम्न दबाव क्षेत्र बनने की प्रबल संभावना है।
पिछले कुछ दिनों से दैनिक मानसून वर्षा सामान्य से काफी नीचे चली गई है, लेकिन बारिश फिर से बढ़ जाएगी। मानसून फैलाव में कमी के कारण मौसमी वर्षा 102% LPA से शून्य-शून्य पर आ गई। इससे नकुसान से भरपाई होने की संभावना है। और अगले सप्ताह किसी समय फिर से सीमा से ऊपर जा सकती है।
प्रदेश में आने वाले तीन दिन जमकर बारिश हो सकती है। सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, ज्योतिबाफुले नगर, मुरादाबाद, रामपुर, बुलंदशहर, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर, अलीगढ़, बदायूं, शाहजहांपुर, पीलीभीत, हरदोई खैरी, सीतापुर, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, अयोध्या, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, मऊ, आजमगढ़, कुशीनगर, जौनपुर, रायबरेली, उन्नाव, कानपुर, जालौन, हमीरपुर, झांसी, महोबा, ललितपुर में बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है।
डॉ० यस० यन० सुनील पांडेय ने बताया कि निम्न दबाव क्षेत्र के पूर्व संकेत के रूप में 13 जुलाई को ओडिशा तट के पास एक गहरा ट्रफ बनने की संभावना है। यह 14 जुलाई को एक परिसंचरण में बदल जाएगा। अनुकूल परिस्थितियों के कारण जुलाई का पहला निम्न दबाव क्षेत्र 14-15 जुलाई के बीच उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में कभी भी उभरने की संभावनाएं बढ़ जाएगी। इसके बाद मौसम प्रणाली देश के मध्य भागों में जाएगी। ताकि मानसून की धारा को मानसून वर्षा क्षेत्र के कोर पर ले जाया जा सके। वर्षा बेल्ट ओडिशा, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से होकर गुजरेगी।
Updated on:
26 Oct 2024 12:15 pm
Published on:
13 Jul 2024 07:31 pm
बड़ी खबरें
View Allलखनऊ
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
