scriptUP Weather Alert: अगले दो दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, तापमान में गिरावट से गर्मी से मिलेगी राहत | imd weather alert rain thunderstorm monsoon in uttar pradesh | Patrika News

UP Weather Alert: अगले दो दिनों तक जमकर बरसेंगे बदरा, तापमान में गिरावट से गर्मी से मिलेगी राहत

locationलखनऊPublished: Jun 29, 2020 12:43:19 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) सक्रिय हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बादल रहे हैं तो पश्चिमी यूपी में भी बादलों की आवाजाही ने गर्मी से राहत दी है

monsoon update 2021

monsoon update 2021

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में मानसून (Monsoon) सक्रिय हो गया है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में जमकर बादल रहे हैं तो पश्चिमी यूपी में भी बादलों की आवाजाही ने गर्मी से राहत दी है। हालांकि, यूपी में मानसून सामान्य रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। मौसम विभाग ने पूर्वी उत्तर प्रदेश में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी है। साथ ही लखनऊ व इसके आसपास के इलाकों में भी बारिश की संभावना जतायी है। मौसम विभाग का अनुमान है कि 1 जुलाई तक यूपी में झमाझम बारिश होगी।
शनिवार की शाम से लेकर रविवार की सुबह के बीच प्रदेश के पूर्वी अंचलों में कहीं भारी तो कहीं बहुत भारी बारिश हुई, जबकि पश्चिमी यूपी में कहीं गरज-चमक के साथ सामान्य बारिश हुई तो कहीं बौछारें पड़ीं। स्थानीय मौसम विभाग निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अगले दो दिनों तक अच्छी बारिश होगी। हालांकि, इसके बाद गर्मी बढ़ जाएगी।
तूफान से भारी नुकसान

रविवार देर रात आए तूफान से कानपुर में भारी नुकसान हुआ है। दर्जनों जगह पेड़ व बिजली के खंभे धराशाई हो गए, जिसके चलते देर रात तक कई गांव में अंधेरा छाया रहा। दर्जन भर मवेशियों की भी तूफान की चपेट में आने से मौत हो गई। सबसे बड़ा नुकसान चौबेपुर के चावल मिल को हुआ। इस चावल मिल की पूरी बिल्डिंग ही तूफान की चपेट में आने से तबाह हो गई।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो