scriptधूप के बाद भी कड़ाके की ठंड जारी, मौसम विभाग का अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा, यहां आएगा आंधी तूफान, रहें सतर्क | imd weather forecast fog to continue rain thunderstorm in many parts | Patrika News

धूप के बाद भी कड़ाके की ठंड जारी, मौसम विभाग का अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा, यहां आएगा आंधी तूफान, रहें सतर्क

locationलखनऊPublished: Jan 22, 2020 09:46:37 am

Submitted by:

Karishma Lalwani

– कड़ाके की ठंड का असर जारी
– शुष्क बना रहेगा मौसम
– कुछ स्थानों पर होगी बारिश
– मौसम विभाग ने दी थंडर स्टॉर्म की वार्निंग

धूप के बाद भी कड़ाके की ठंड जारी, मौसम विभाग का अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा

धूप के बाद भी कड़ाके की ठंड जारी, मौसम विभाग का अलर्ट, छाया रहेगा घना कोहरा

लखनऊ. देश के उत्तरी हिस्से में कड़ाके की ठंड का असर जारी है। पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश जहां कोहरे की घनी चादर में लिपटे हैं, वहीं कश्मीर घाटी में सड़कों पर बर्फी जमी हुई है। हिमाचल प्रदेश के लोग कंपाने वाली ठंड का सामना कर रहे हैं। यहां पारा शून्य से नीचे जा चुका है। वही, उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क बना हुआ है। राज्य के अधिकतर स्थानों पर सामान्य से घना कोहरा छाया हुआ है। हालांकि, दिन में धूप जरूर निकलती है लेकिन इसके बाद ठंड के प्रकोप से राहत नहीं मिलती। मंगलवार को शहर का न्यूनतम तापमान 8 डिग्री तो अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले सोमवार और रविवार को भी मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहा। मौसम विभाग निदेशक के अनुसार, आगामी दिनों में भी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। वहीं, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में बारिश की संभावना है।

राजधानी में मंगलवार को दिन में धूप निकलने के बाद भी ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह और रात कोहरा छाया रहा। देर शाम चलने वाली हवा ने ठंड और बढ़ा दी। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के ज्यादातर स्थानों पर मौसम स्थिति शुष्क है और बृहस्पितवार तक दूरदराज के स्थानों पर आंशिक से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है।

और शुष्क होगा मौसम

मौसम विभाग का कहना है कि पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के कुछ स्थानों पर कोहरा और घना हो सकता है। वहीं, उत्तर प्रदेश, बिहार और पश्चिम बंगाल में सुबह और रात में कोहरा छाया रहेगा, जिससे लोगों को बढी हुई सर्दी का एहसास होगा।

थंडर स्टॉर्म की वार्निंग

मौसम विभाग ने राज्य के कई हिस्सों के लिए थंडर स्टॉर्म वार्निंग जारी की है। मौसम विभाग ने कई जगह तेज आंधी और बारिश आने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए सतर्क रहने को कहा है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो