लखनऊ

दो दिनों तक गर्म हवा से मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अनुमान- कम होगा तापमान, चलेंगी हल्कि ठंडी हवाएं

होली के दूसरे दिन लोग धूल भरी आंधी और गर्म हवा से परेशान रहे। लिहाजा तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। दोपहर में चलने वाली तेज हवाओं के कारण लोगों को मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है।

लखनऊMar 31, 2021 / 11:14 am

Karishma Lalwani

दो दिनों तक गर्म हवा से मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अनुमान- कम होगा तापमान, चलेंगी हल्कि ठंडी हवाएं

लखनऊ. होली के दूसरे दिन लोग धूल भरी आंधी और गर्म हवा से परेशान रहे। लिहाजा तापमान 40 डिग्री के पार चला गया। दोपहर में चलने वाली तेज हवाओं के कारण लोगों को मई-जून की गर्मी का एहसास होने लगा है। हालांकि, मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि आने वाले दो दिनों तक तपन भरी गर्मी का एहसास नहीं करना होगा। अगले दो दिनों तक मौसम सुहाना बना रहेगा। हल्कि ठंडी हवाएं चलने से दिन के तापमान में कमी आएगी। रात के न्यूनतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट दर्ज की जा सकती है। कुल मिलाकर सुबह और शाम हल्कि ठंडी हवाओं के चलने से दोपहर की गर्म हवा से राहत मिलेगी। तापमान यूं ही सामान्य बना रहेगा।
तपिश की नहीं गुंजाइश

आंचलिक मौसम विज्ञान केन्द्र निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, हवा के दबाव में उतार-चढ़ाव के कारण हवाएं तेज चली हैं। यह स्थिति अभी दो दिन तक बनी रहेगी। लेकिन इसके बाद हवाएं शांत हो जाएंगी। इसी के साथ तापमान में कमी होने की उम्मीद है। तपिश शुरू होने की भी कोई गुंजाइश नहीं नजर आ रही है। जेपी गुप्ता ने कहा कि किसी नए सिस्टम के डिवेलप होने से ही मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।
अधिकतर शहरों का तापमान 35 पार

गर्म हवा और लू के कारण अधिकतर शहरों का तापमान 35 पार पहुंच गया है। रात का तापमान 21 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। 26 मार्च को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री था जो बढ़कर मंगलवार को 20.2 डिग्री हो गया। यह सामान्य से तीन डिग्री अधिक था। उधर, दिन में गर्म हवा के कारण भी लोगों का बाहर निकलना दूभर हो गया है। तापमान बढ़ने से लोगों को घरों व दफ्तरों में एसी व कूलर चलाना पड़ रहा है। हालांकि कुछ लोग कोरोना के डर से एसी चलाने से परहेज कर रहे हैं। ऐसे में मौसम विभाग का तापमान कम होने का अनुमान जताना राहत भरी खबर है।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश मौसम अपडेट : 10 वर्षों में मार्च दूसरी बार सबसे गर्म माह, अप्रैल 2021 में रिकार्ड तोड़ पड़ेगी गरमी

ये भी पढ़ें: Weather Update : मौसम विभाग का इन तीन दिन दोबारा ठंड लौटने का अलर्ट, यूपी के इन शहरों में बढ़ सकती है सर्दी

Home / Lucknow / दो दिनों तक गर्म हवा से मिलेगी राहत, मौसम विभाग का अनुमान- कम होगा तापमान, चलेंगी हल्कि ठंडी हवाएं

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.