scriptयोगी कैबिनेट बैठक में मंजूर हुए प्रस्ताव के ये हैं मुख्य बिन्दू, साथ ही अयोध्या फैसले पर दी गई बधाई | Important Point of approved proposals in Yogi cabinet meeting | Patrika News

योगी कैबिनेट बैठक में मंजूर हुए प्रस्ताव के ये हैं मुख्य बिन्दू, साथ ही अयोध्या फैसले पर दी गई बधाई

locationलखनऊPublished: Nov 11, 2019 09:07:33 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी।

योगी कैबिनेट बैठक में मंजूर हुए प्रस्ताव के ये हैं मुख्य बिन्दू, साथ ही अयोध्या फैसले पर दी गई बधाई

योगी कैबिनेट बैठक में मंजूर हुए प्रस्ताव के ये हैं मुख्य बिन्दू, साथ ही अयोध्या फैसले पर दी गई बधाई

लखनऊ. उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट की बैठक सम्पन्न हुई। इसमें 13 महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर मुहर लगी। इससे पहले अयोध्या को लेकर 9 तारीख को सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले की कैबिनेट के जरिए बधाई दी गई। इस मौके पर यूपी सरकार के इंतजाम पर कैबिनेट के सभी सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी को धन्यवाद दिया कि उत्तर प्रदेश कहीं भी कोई अप्रिय घटना नहीं हुई।

कैबिनेट में इन 13 प्रस्तावों पर लगी मुहर :

1. नगर निगम का नया भवन बनाने का प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

2. कुशीनगर में मैत्रेय ट्रस्ट के साथ विकास योजना के अनुबंधों को निरस्त किया गया।

3. बुदेलखंड एक्सप्रेस वे के लिए ईपीसी के कॉन्ट्रैक्टर चयन के संबंध में प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है।

4. गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस के निर्माण के लिए लागत और नियम संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया है।

5. अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय के लिये राज्य विश्वविद्यालय अधिनियम 1973 में संशोधन को मंजूर कर लिया गया है।

6. मदरसा आधुनिककरण योजना के लिए धनराशि वितरण में कुल 7442 मदरसों को 60 फीसदी केंद्र का और 40 फीसदी राज्य का अंश तय करने का प्रस्ताव पास

7. ई-स्टाम्प नियमावली में संशोधन का प्रस्ताव पास

8. तहसील स्तर पर स्टाम्प विक्रेता ई-स्टाम्प की बिक्री कर सकेंगे

9. ग्राम विकास विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर विकास संचालित योजना की गाइडलाइन में संशोधन के संबंध में प्रस्ताव पास हो गया है।

10. यूपी सरकारी सेवक पद्दोनति नियमावली में बदलाव को कैबिनेट की मंजूरी मिल गई है। ग्राम्य विकास विभाग द्वारा संचालित अंबेडकर विशेष रोजगार योजना के मार्गदर्शी सिद्धांतों को मंजूरी मिल गई है।

11. PPP मॉडल के आधार पर दो ट्रांसमिशन लाइन बनाने का प्रस्ताव पास हुआ।

12. मेरठ और रामपुर में ट्रांसमिशन पावर लाइन पीपीपी पद्धति से बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है।

13. उत्तर प्रदेश नगर पालिका नियमावली-2019 को मंजूरी मिल गई है। अभी तक नगर निगम सम्पति उपविधि से ही नगर पालिका और नगर पंचायत में कर वसूला जाता था। अब इनकी अलग नियमावली होगी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो