scriptHigh Tech सुविधाओं युक्त CSD सहारा जूनियर जंक्शन का लखनऊ में उद्घाटन | Inauguration of CSD Sahara Junior Junction HighTech facility lucknow | Patrika News

High Tech सुविधाओं युक्त CSD सहारा जूनियर जंक्शन का लखनऊ में उद्घाटन

locationलखनऊPublished: Mar 26, 2022 12:41:03 pm

Submitted by:

Dinesh Mishra

उत्तर प्रदेश मैं कैम्ब्रिज करिक्यूलम (कैम्ब्रिज पाठ्यक्रम) यू.के. का अनुसरण करने वाले एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी ने आज पहला कैम्ब्रिज अर्ली इयर्स सेंटर की शुरुआत कर दी है। ‘सी.एस.डी. सहारा जूनियर जंक्शन’ की शुभारम्भ बड़े ही ज़ोरशोर से किया गया।

File Photo of CSD Hightech Schooling

File Photo of CSD Hightech Schooling

CSD सहारा का उद्घाटन बेबी सुरवरा व बेबी ग्रिशा के द्वारा चेतन विहार, सेक्टर-सी, अलीगंज, लखनऊ में स्वप्ना रॉय, सहारा इंडिया परिवार, श्रीमती रेनू प्रकाश व सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी की फाउंडिंग डायरेक्टर व सहारा इंडिया परिवार की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कुमकुम रॉय चौधरी तथा अनिल विक्रम सिंह-सीनियर एडवाइज़र सहारा इंडिया परिवार व हेड-सहारा हॉस्पिटल की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर प्रियंका सरकार, पुखराज नियोगी व शिवांका चन्दा ने भी शिरकत की। आपको बताते चलें कि यहां 2022-2023 के एकेडमिक सत्र में दाखिले की शुरुआत हो चुकी है।
सी.एस.डी. सहारा जूनियर जंक्शन का पाठ्यक्रम सुनने, बोलने, पढ़ने व लिखने के हर पक्ष को पूरी तरह एकसार करते हुए विकसित व सशक्त करने के अनुरूप डिजाइन किया गया है। सी.एस.डी. सहारा जूनियर जंक्शन कैम्ब्रिज करिक्यूलम आधारित अंतर्राष्ट्रीय व्यवस्था है जहां कैम्ब्रिज प्रशिक्षित अध्यापक हैं व जहां ऑनलाइन शिक्षण व समावेशी सीख की सुविधा है। यहां के कुछ विशेष फ़ीचर्स व सुविधाएं जैसे वाई-फाई व टेक्नोलॉजी युक्त कक्षाएं, 1:15 शिक्षक व छात्र अनुपात, CCTV सिक्योरिटी सिस्टम, पर्सनलाइज़्ड ई-केयर पोर्टल, वातानुकूलित कक्षाएं, वातानुकूलित परिवहन, बच्चों के अनुसार प्ले एरिया, कठपुतली थिएटर, वॉटर व सैंड प्ले, सैंड प्ले स्टेशन इत्यादि हैं।
इस अवसर पर श्रीमती कुमकुम रॉय चौधरी, फाउंडिंग डायरेक्टर, सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी तथा एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर, सहारा इंडिया परिवार ने कहा, सहाराश्री सुब्रत रॉय सहारा जी के मार्गदर्शन में हमने सदैव अपने समाज में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा के महत्व पर ज़ोर दिया है। विगत् 3 वर्षों से हम सफलतापूर्वक सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी चला रहे हैं। उसी क्रम में आज हम सी.एस.डी. सहारा जूनियर जंक्शन’का शुभारम्भ कर रहे हैं। यहां छात्र अपनी सफलता की गाथाएं लिखने के लिए एक मजबूत आधार पा सकेंगे। यहां उन्हें समस्याओं को सुलझाने के गुणों से युक्त त्वरित शिक्षा, क्रिटिकल सोच, शिक्षा से परे भी स्किल्स सीखने का मौक़ा, टीम स्पिरिट पर ज़ोर और मिलकर काम करने के महत्व की समझ मिलेगी। नियमित शिक्षा के साथ-साथ यहां स्वास्थ्य, स्वच्छता व सुरक्षा पर भी पूरा ध्यान होगा।’
सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी के विषय में

सी.एस.डी. सहारा ग्लोबल एकेडमी एक अंतर्राष्ट्रीय स्कूल है। यह एक प्रयास है विश्वस्तरीय शिक्षण संस्थान के निर्माण का जो छात्रों में आवश्यक स्किल्स व दक्षता स्तर बढ़ाये जिससे वे अपने चुने हुए क्षेत्र में उत्कृष्ट स्थान पाएं। एक बदलते प्रतियोगी और अति विशेष वैश्विक माहौल में वे कल के योग्य नागरिक बन सकें। कैम्ब्रिज़ एसेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन यू.के. से सम्बद्ध यह एकेडमी शिक्षण के अंतर्राष्ट्रीय स्तर निर्धारित कर रही है जिससे छात्र अपनी सफलता की सशक्त नींव रख सकें। यहां ऑनलाइन लाइब्रेरी एक्सेस, इंटीग्रेटेड STEM, किड्स-गार्ज़ियन ऑनलाइन कनेक्टिविटी, ऑटोमेटेड सिक्योरिटी सिस्टम, विज़िटर व एस्कॉर्ट मैनेजमेंट, पर्सनलाइज़्ड ई-केयर पोर्टल, GPS चाइल्ड लोकेटर, एंबुलेंस युक्त इन्फर्मरी व अन्य अनेक नवीनतम् सुविधाएं उपलब्ध हैं जो लखनऊ शहर में बच्चों को अद्वितीय सुरक्षा व शिक्षण उपलब्ध कराने में सहायक होंगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो