28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

महिला दिवस : महिला स्टाफ ने संभाली इंटरसिटी की कमान तो स्टेशन पर लगाया गया सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे ने गुरुवार को एक अनोखी पहल की।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Laxmi Narayan Sharma

•

Updated: 8 Mar 2018, 7:50 PM IST

lucknow railway news

लखनऊ. अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे ने गुरुवार को एक अनोखी पहल की। लखनऊ से चलकर प्रयाग तक जाने वाली ट्रेन संख्या 14210 लखनऊ-प्रयाग इंटरसिटी की कमान पूरी तरह से महिला कर्मचारियों को सौपी गई। उत्तर रेलवे के चारबाग स्थित लखनऊ रेलवे स्टेशन से सुबह 07:30 बजे यह गाड़ी रवाना हुई। इस विशेष रेलगाड़ी में सहायक लोको पायलट से लेकर गार्ड तक की जिम्मेदारी महिलाओं को सौपी गई। ट्रेन को रवाना करने के मौके पर लखनऊ मंडल के कई अधिकारी मौजूद रहे। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर रेलवे ने महिलाओं के काम और उनके योगदान की सराहना और उसे महत्व देने के मकसद से यह पहल की गई।

सेनेटरी नैपकीन वेंडिंग मशीन की शुरुआत

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गए। मंडल रेल प्रबंधक विजयलक्ष्मी कौशिक ने ऐशबाग कोचिंग डिपो में आयोजित कार्यक्रम में महिला रेल कर्मचारियों के लिए चार बेड के महिला छात्रावास का उद्घाटन किया। इसके बाद डिपो में महिला कर्मचारियों द्वारा आयोजित रंगारंग कार्यक्रम में स्वागत किया गया। कौशिक ने अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाओं ने अपनी क्षमताओं के बल पर लम्बे समय से संघर्ष किया है, जिसके सुखद परिणाम अब देखने को मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सामाजिक बेड़ियां तोड़ने के लिए स्वयं पर विश्वास व्यक्त करते हुए मेहनत करनी पड़ेगी। इसके बाद उन्होंने लखनऊ जंक्शन स्टेशन स्थित काॅनकोर्स एरिया में पेय एण्ड यूज टॉयलेट के निकट पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल की महिला कल्याण संगठन द्वारा प्रदत्त सेनेटरी नैपकिन वेंडिंग मशीन का शुभारम्भ किया। इस वेंडिंग मशीन में उपयोगकर्ता पांच रुपये का सिक्का डालकर एक सेनेटरी नैपकिन प्राप्त कर सकता है ।

रेलवे यूनियन ने भी मनाया महिला दिवस

एन.ई.रेलवे मजदूर यूनियन लखनऊ मण्डल ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस को नारी सशक्तिकरण के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर अति विशिष्ट अतिथि आल इण्डिया रेलवे मेन्स फेडरेशन के महामंत्री कामरेड शिवगोपाल मिश्रा एवं मुख्य अतिथि मण्डल रेल प्रबन्धक विजयलक्ष्मी कौशिक उपस्थिति रही । महिला दिवस पर विशेष वक्ता के रूप में मीना सिंह एवं प्रीती सिंह ने महिला सशक्तिकरण के बारे में अपने विचार रखे। कामरेड शिवगोपाल मिश्रा ने अपने सम्बोधन में यूनियन में महिलाओं की भागीदारी पर विशेष बल दिया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।