scriptindiaweather-forecast-imd-predicts-heavy-to-very-heavy-rain-in-8-state | Weather News : भारी बारिश के लिए हो जाएं तैयार, इन 8 राज्यों के लिए IMD ने की भविष्यवाणी | Patrika News

Weather News : भारी बारिश के लिए हो जाएं तैयार, इन 8 राज्यों के लिए IMD ने की भविष्यवाणी

locationलखनऊPublished: Aug 27, 2023 09:40:30 am

Submitted by:

Markandey Pandey

देश के अलग-अलग हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने 26 अगस्त तक भारी बारिश का पूर्वानुमान जताया है। लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गया है।

48 घण्टे में बदलेगा मौसम
48 घण्टे में बदलेगा मौसम।
India Weather Today : देश के कई राज्यों में दक्षिणी पश्चिमी मानसून का असर देखने को मिल रहा है। इस बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने 26 अगस्त तक कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है। IMD ने शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम कार्यालय ने यह भी कहा कि राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश की संभावना है। बिहार और नेपाल के तराई क्षेत्रों में हो रही बारिश के कारण राज्‍य के मुख्य नदियों के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की जा रही है। कई नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के निशान से ऊपर है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में राज्‍य के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।
Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.