लखनऊ

रात भर एयरपोर्ट पर टहलते रहे यात्री, जहाज ने सुबह भरी उड़ान

चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर चेन्नई जाने वाले 180 यात्रियों को 10 घंटे कष्ट के बीच बिताने पड़े

लखनऊJul 09, 2019 / 02:31 pm

Ruchi Sharma

Indigo ने यात्रियों को दिया बड़ा झटका, अब से टिकट कैंसिल कराने के लिए देना होगा एक्स्ट्रा चार्ज

लखनऊ. हवाई जहाज में सफर करने वाले यात्रियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के घरेलू टर्मिनल पर चेन्नई जाने वाले 180 यात्रियों को 10 घंटे कष्ट के बीच बिताने पड़े। एसी की गड़बड़ी के कारण यात्री रातभर एयरपोर्ट पर ही रतजगा करते रहे। गड़बड़ी ठीक हुई तो सोमवार सुबह चार बजे विमान चेन्नई के लिए उड़ान भर सका और सुबह 6:30 बजे चेन्नई एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।
यह भी पढ़ें

हवाई जहाज से यात्रा करने वालों के लिए आई बड़ी खबर, कई फीट ऊंची खतरे में पड़ी जान

इंडिगो का विमान 6ई-518 शाम 7:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना होता है। इस विमान के 180 यात्री रविवार शाम छह बजे एयरपोर्ट पहुंच गए। बोर्डिंग करने के बाद एयरलाइन के कर्मचारियों ने यात्रियों को बताया कि विमान रात आठ बजे उड़ान भरेगा। इसके बाद बताया गया कि रात 8:40 बजे विमान रवाना होगा। यात्रियों ने सही सूचना न दिए जाने पर नाराजगी जतायी तो उनको रात नौ बजे विमान में बैठा दिया गया। विमान में एसी के काम न करने की वजह से यात्रियों का दम घुटने लगा। तब यात्रियों को बताया गया कि विमान का एसी काम नहीं कर रहा है। इसके बाद यात्री विमान का गेट खोलकर बाहर आ गए।

Home / Lucknow / रात भर एयरपोर्ट पर टहलते रहे यात्री, जहाज ने सुबह भरी उड़ान

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.