लखनऊ

इंडिगो विमान का इंजन उड़ान भरने से पहले ही हुआ फेल, यात्रियों की धड़कनें हुई तेज

आज शुक्रवार की सुबह Indigo फ्लाइट का इंजन फेल हो गया।

लखनऊMay 18, 2018 / 04:55 pm

आकांक्षा सिंह

इंडिगो फ्लाइट की इंजन हुआ फेल, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

लखनऊ. लगातार इंजन फेल होने के मामले सामने आने के बाद Indigo की मुश्किलें बढ़ गई हैं। ऐसा ही एक और मामला सामने आया है। आज शुक्रवार की सुबह Indigo फ्लाइट का इंजन फेल हो गया। बता दें कि फ्लाइट एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाली थी लेकिन इंजन फेल हो जाने के कारण उड़ान भरने में असंभव हुई। इंजन फेल होने के कारण विमान की मुंबई की उड़ान पर रोक लगा दी गई। लखनऊ में मुंबई जाने के लिए सभी यात्री फ्लाइट पर सवार थे।

कैंसिल करनी पड़ी फ्लाइट

मामला सुबह 7:45 का है, जब इंजन फेल हो जाने के कारण इंडिगो फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी लेकिन अभी तक फ्लाइट में सवार यात्रियों को कोई जानकारी नहीं दी गई थी। जिससे यात्रियों को कफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

मच गई अफरा-तफरी

राजधानी लखनऊ के सरोजनी नगर थाना क्षेत्र स्थित चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फ्लाइट का इंजन खराब हो जाने के कारण अफरा तफरी मच गई। पायलट ने इसकी सूचना इंजीनियर को दी। सूचना मिलते ही मौके पर इंजीनियर और एयरपोर्ट के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इंजीनियर्स तकनीकी खराबी को दूर करने के लिए कड़ी मशक्कत के साथ घंटो जुटे रहे।

फ्लाइट के उड़ान न भरने से यात्रियों में काफी रोष पैदा हो गया। यात्रियों का आरोप है कि तकनीकी खराबी कि उन्हें जानकारी नहीं दी गई। जिसके चलते उन्हें फ्लाइट के अंदर परेशानियों का सामना करना पड़ा। जानकारी के मुताबिक इंडिगो फ्लाइट संख्या 6E 685 शुक्रवार सुबह 7:45 बजे मुंबई के लिए उड़ान भरने वाली थी। उड़ान भरने के 1 घंटे पूर्व फ्लाइट के इंजन में कुछ खराबी आ गई जिसकी जानकारी आदमियों को नहीं दी गई। जिसके कारण उन्होंने हंगामा काटना शुरु कर दिया। यात्रियों के हंगामा मचाने पर एयरपोर्ट के अधिकारी हरकत में आ गए। अधिकारी मौके पर पहुंचकर तकनीकी खराबी दूर करने की कोशिश करने लगे। यात्रियों का आरोप है कि इतनी भीषण गर्मी के कारण वह परेशान रहे लेकिन उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी गई। इंजन फेल होने के चलते पायलट ने मुंबई जाने वाली उड़ान को रोक दिया। हालांकि यह फ्लाइट इन कुछ समय के लिए रद्द करनी पड़ी।

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.