scriptमाहवारी और यौन शोषण की बच्चों को दी जानकारी, बांटे सैनिटरी नैपकिन भी | information of menstrual cycle and sexual abuse given to children | Patrika News

माहवारी और यौन शोषण की बच्चों को दी जानकारी, बांटे सैनिटरी नैपकिन भी

locationलखनऊPublished: Aug 22, 2018 08:03:46 pm

Submitted by:

Mahendra Pratap

लखनऊ में सरवेभ्यो फाउंडेशन द्वारा यौन शोषण पर एक सेशन का आयोजन किया गया

lucknow news

माहवारी और यौन शोषण की बच्चों को दी जानकारी, बांटे सैनिटरी नैपकिन भी

लखनऊ. देश में हर तरफ महिलाओं को लेकर अपराध बढ़ रहे हैं। अब तो छोटे बच्चे तक सुरक्षित नहीं हैं। बच्चों का बलात्कार हो या उनके साथ छेड़छाड़ की घटना, ये इस बात का सच है कि छोटी बच्चियां अब महफूज नहीं हैं। आज बढ़ते अपराध को देखकर ये जरूरी हो गया है कि छोटी उम्र में ही बच्चों को यौन शोषण, गुड टच-बैड टच की जानकारी दी जाए। ये बात तब और भी जरूरी हो जाती है जब सोसायटी के वीकर सेक्शन को इनकी ज्यादा जानकारी नहीं होती। लखनऊ में सरवेभ्यो फाउंडेशन द्वारा यौन शोषण पर एक सेशन का आयोजन किया गया। इसी के साथ लड़कियों को माहवारी के बारे में भी बताया गया।
माहवारी और यौन शोषण की दी अहम जानकारी

राजधानी लखनऊ के विभूति खंड में आयोजित इस सेशन को संबोधित किया मोनिका सिंह ने। उन्होंने यहां मौजूद बच्चों को माहवारी के बारे में बताया। साथ ही उन्होंने सेल्फ प्रोटेक्शन के बारे में भी बताया। माहावरी की जानकारी उन बच्चियों को दी गई थी जिनकी उम्र 11 साल या उससे ज्यादा है। वहीं यौन शोषण के बारे में हर उम्र की लड़की को जानकारी दी गई।
हर किसी को होनी चाहिए जानकारी

माहवारी और यौन शोषण, ये दो ऐसे शब्द हैं जिनके बारे में जानकारी होना हर लड़की के लिए जरूरी है। हालांकि, स्कूलों में इस तरह के सेशन का आयोजन समय-समय पर किया जाता है लेकिन समाज का पिछड़ा वर्ग या फिर यूं कहें कि आज भी समाज का एक चौथाई हिस्सा ऐसा है, जिसे इन दो बातों की ज्यादा जानकारी नहीं होती।
बांटे गए सैनिटरी नैपकिन

मोनिका सिंह ने बताया कि सेशन के दौरान बच्चों ने सवाल पूछ कर अपना उलझन दूर की। सेशन के अंत में सरवेभ्यो फाउंडेशन द्वारा बच्चों को सैनिटरी नैपकिन भी बांटे गए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो