scriptInspirational Story: युवा वैज्ञानिक ने विदेश की नौकरी छोड़ किया गाँव का रुख़, किसानों की आय कर दी दोगुनी | Inspirational Story Young Scientist quit foreign job and starts agricu | Patrika News

Inspirational Story: युवा वैज्ञानिक ने विदेश की नौकरी छोड़ किया गाँव का रुख़, किसानों की आय कर दी दोगुनी

locationलखनऊPublished: Oct 12, 2021 11:38:17 am

Submitted by:

Vivek Srivastava

Inspirational Story: ईस्ट अफ्रीका में कृषि वैज्ञानिक की नौकरी कर रहे राहुल पॉल नौकरी छोड़ अपने गाँव लौट आये। अब वह गांव में प्रयोगशाला खोल कर किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उनकी वजह से आसपास के सैकड़ों किसानों की आय दोगुनी हो गयी है। आज दो हज़ार से अधिक किसान उनसे जुड़ कर लाभान्वित हो रहे हैं।

photo_2021-10-12_11-37-28.jpg
फर्रुखाबाद. युवा वैज्ञानिक राहुल पाल ईस्ट अफ्रीका में अच्छी खासी सैलरी पर कृषि वैज्ञानिक की नौकरी कर रहे थे। मगर किसान के वैज्ञानिक बेटे ने आखिर अपनों की चाहत में अपने देश का रुख किया और एक छोटे से गांव में रहकर किसानों को खेती का प्रशिक्षण देकर किसानों के चेहरे पर खुशी ला दी है। वह फर्रुखाबाद, कन्नौज समेत आसपास के कई जिलों में उन्नत बीजों के इस्तेमाल से आलू की पैदावार को दोगुना कर किसानों की आय भी दोगुनी कर दी है| राहुल पाल, फर्रुखाबाद के गंगा किनारे बसे छोटे से गांव सिंगी रामपुर में प्रयोगशाला खोलकर स्थानीय किसानों को उन्नत खेती के गुर सिखा रहे हैं।
किसानों की आय दोगुनी कर दी

स्थानीय किसानों को काफी लाभ भी मिल रहा है।फर्रुखाबाद निवासी किसान के बेटे राहुल पॉल ने कृषि विज्ञान की पढ़ाई कर ईस्ट अफ्रीका में कृषि वैज्ञानिक की नौकरी कर रहे थे।लेकिन जब उनको ख्याल आया कि हम अपने ही देश रह कर किसानों को प्रशिक्षण देकर किसानों को लाभ दे।आखिर वह अपने गांव लौट आए और गांव में प्रयोगशाला खोल कर किसानों को उन्नत खेती का प्रशिक्षण देने लगे व टिशू कल्चर बेस बीज का उत्पादन कर किसानों को बीज उपलब्ध कराने लगे।आस पास के लगभग दो हज़ार से अधिक किसान उनसे जुड़ कर लाभान्वित हो रहे है।
किसानों की बढ़ी उपज

टिशू कल्चर बेस बीज व जैविक खेती से वह आलू, केला,सहित सब्ज़ी व फलों की खेती को बढ़ावा दे रहे।वहीं चंदन की भी कई प्रजातियों के पेड़ों की खेती का प्रशिक्षण दे रहे है।प्रशिक्षण पाकर किसानो की उपज भी काफी बढ़ गयी है। उनके इस प्रयास से क्षेत्र के किसान उन्नति खेती के तौर तरीके भी सीख रहे है वहीं किसानों को खेती अब लाभ का सौदा भी लगने लगी है।फिलहाल युवा वैज्ञानिक के आने क्षेत्र में वापस आने से इलाके के किसान खुश है कि अब खेती एक घाटे का सौदा न रह कर फायदे का सौदा भी नज़र आने लगी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो