scriptउप चुनाव के साथ शिक्षक चुनाव के लिए भाजपा अभी से तैयार | instead of by election , BJP is going to contest teachers graduate | Patrika News

उप चुनाव के साथ शिक्षक चुनाव के लिए भाजपा अभी से तैयार

locationलखनऊPublished: Sep 23, 2019 06:05:05 pm

Submitted by:

Anil Ankur

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने बैठक में शिक्षक व स्नातक क्षेत्र विधान परिषद निर्वाचन के लिए दिये निर्देश
2 अक्टूबर से प्रारम्भ होने वाली गांधी संकल्प यात्रा के लिए विधायकों से जुटने के लिए कहा।

Student Election

Election


लखनऊ. भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने शिक्षक व स्नातक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक में कहा कि पार्टी विधान परिषद चुनाव पूरी मजबूती के साथ लडेगी और जीतेगी। श्री सिंह ने चुनाव वाले सभी जिलों में चुनाव कार्यालय खोलने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि सभी विधायक वोटर बनाने के काम में जुटें तथा सतत् सम्पर्क अभी से प्रारम्भ कर दिया जाय। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ने बैठक में सभी विधायकों से कहा कि 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाली गांधी संकल्प यात्रा में सांसदो के साथ विधायको को भी रहना है। पदयात्रा के दौरान जल संरक्षण-संवर्धन, प्लास्टिक मुक्त भारत, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण जैसे जनसरोकार के कार्यों के साथ ही जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के निर्णय को भी जनता के बीच रखा जाय।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने प्रदेश मुख्यालय पर अवध क्षेत्र की बैठक में विधान परिषद चुनाव को लेकर कहा कि 2020 में होने वाले विधान परिषद चुनाव के लिए वोटर बनाने के साथ ही स्नातकांे, शिक्षको, शिक्षक संगठनों व विद्यालयों की सूची बनाने का कार्य प्रारम्भ हो चुका है और उनसे सम्पर्क भी किया जा रहा है। क्षेत्र स्तर 5 कार्यकर्ता व जिला स्तर 5 कार्यकर्ता विधान परिषद चुनाव की माॅनीटरिंग के लिए कार्य कर रहे है। मतदान केन्द्र स्तर पर बनाई गईं टोलियों के साथ बैठकें प्रारम्भ हो चुकी ह,ैं बैठकें आगे भी जारी रहेंगी।
1 अक्टूबर से मतदाता बनाने का कार्य चुनाव आयोग प्रारम्भ कर देगा, उससे पूर्व ही हमारी तैयारियां पूरी हो जानी चाहिए। सभी विधायकों को वोटर बनाने के काम में अभी से जुटना होगा। पार्टी विधान परिषद स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, इलाहाबाद-झांसी तथा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, बरेली-मुरादाबाद तथा गोरखपुर-फैजाबाद सीटों पर पूरी ताकत के साथ चुनाव लडेगी और सभी सीटें जीतेगी।
सिंह ने कहा कि 2 अक्टूबर गांधी जयन्ती से 31 अक्टूबर सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती तक प्रत्येक संसदीय क्षेत्र में 150 किलोमीटर की यात्रा तय करके आमजन से सम्पर्क के लिए निकाली जा रही गांधी संकल्प यात्रा में सांसदों के साथ ही विधायक भी शामिल रहेंगे। पदयात्रा में महात्मा गांधी व सरदार पटेल के सरोकारों के साथ जनता से सेवा कार्यो के माध्यम से जुड़ना है। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने का कार्य भी पदयात्रा के माध्यम से होगा ताकि गरीब, वंचित, शोषित वर्ग उन योजनाओं का लाभ उठा सके।
जम्मूकश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए की समाप्ति के निर्णय को लोगो के बीच पहुंचाना है और जनता के बीच यह विषय भी रखना है कि देश की एकता व अखण्डता के लिए अनुच्छेद 370 समाप्त करने का निर्णय क्यों लिया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इसके साथ ही केन्द्र व प्रदेश सरकार के वह सभी निर्णय भी पदयात्रा के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाना है जो देश व प्रदेश की आर्थिक उन्नति व सामरिक शक्ति बढाने के साथ ही राष्ट्र के स्वाभिमान, सम्मान, एकता और अखण्डता के लिए आवश्यक है। सिंह ने कहा कि पदयात्रा के दौरान यह विषय भी लेकर जाइए कि केन्द्र सरकार ने आर्थिक सुधारों के लिए 1.45 लाख करोड़ रूपये की जो करो में छूट दी है उसका लाभ आम जनता को मिलेगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो