scriptइलाहाबाद, मथुरा, वाराणसी में होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव | Patrika News
लखनऊ

इलाहाबाद, मथुरा, वाराणसी में होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्मोत्सव

3 Photos
6 years ago
1/3

लखनऊ , नेशनल यूथ फाउंडेशन की ओर से गोमती नगर के विभूति खंड स्थित सिनेपोलिस, वन अवध मॉल में आयोजित छठे अन्तराष्ट्रीय युवा फिल्म महोत्सव की अपार सफलता के बाद अब यह महोत्सव इलाहाबाद, मथुरा वाराणसी सहित प्रदेश के अन्य शहरों में होगा। फिल्म महोत्सव के संयोजक विभूति रमण आचार्य ने बताया कि इस फिल्मोत्सव में प्रदेश में शूट हुई या प्रदेश पर आधारित फिल्में ही शामिल की जाएंगी। गोमती नगर के विभूति खंड स्थित सिनेपोलिस, वन अवध मॉल में आयोजित फिल्मोत्सव का समापन समारोह स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रदेश के पूर्व वित्त मंत्री लक्ष्मी रमण आचार्य को समर्पित किया गया था। छह दिवसीय इस इन्द्रधनुषी फिल्मोत्सव में हजार से अधिक दर्शकों ने सामाजिक सरोकारों से जुडी फिल्में देखी। फिल्म महोत्सव का उद्घाटन 4 अगस्त को पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी और महापौर संयुक्ता भाटिया ने किया था। उद्घाटन समारोह पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नन्दन बहुगुणा के जन्म शत्ताब्दी वर्ष को समर्पित किया गया था।

2/3

महोत्सव के पहले दिन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से अलंकृत फिल्म न्यूटन फिल्म का प्रदर्शन किया गया था। उस फिल्म का नायक क्लर्क है जो नक्सली क्षेत्र में निष्पक्ष चुनाव करने के लिए कई चुनोतियों से टकराता है। उस फिल्म में राजकुमार राव और पंकज त्रिपाठी के अभिनय की दर्शकों ने खासी प्रशंसा की। इसी क्रम में 5 अगस्त को पर्यावरण असंतुलन की खबरों पर सवाल उठती फिल्म कडवी हवा का प्रदर्शन किया गया। उसमें संजय मिश्र और रणवीर शोरी ने अभिनय किया था। 6 अगस्त को भारतीय हॉकी खिलाड़ी संदीप सिंह पर आधारित बायोपिक सूरमा का पदर्शन किया गया।

3/3

7 अगस्त को भारत के पोखरण में हुए परमाणु परिक्षण पर बनी फिल्म परमाणु और 8 अगस्त को अनुराग कश्यप निर्देशित फिल्म मुक्काबाज़ का पदर्शन किया गया। महोत्सव के अंतिम दिन मुल्क फिल्म का प्रदर्शन किया गया। उसमे ऋषि कपूर और तपसी पन्नू का अभिनय खासा सराहा गया। इस फिल्मोतसव के सफल आयोजन के लिए उन्होंने अर्पित श्रीवास्तव, गगन जैन, राहुल सिंह, हिमांशु पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, हर्षित गुप्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया।

loksabha entry point
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.