लखनऊ

हर शुक्रवार को मनाएगा जाएगा ‘अंतराल दिवस’ मिलेगी यह जानकारी

दंपति अस्थायी साधन अपनाना चाहते हैं

लखनऊNov 05, 2019 / 08:47 pm

Ritesh Singh

हर शुक्रवार को मनाया जाएगा ‘अंतराल दिवस’ मिलेगी यह जानकारी

लखनऊ, जिले की सभी स्वास्थ्य ईकाईयों पर परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थायी साधनों जैसे अंतरा त्रैमासिक गर्भनिरोधक, ओरल पिल्स माला-एन एवं छाया साप्ताहिक गोली, कंडोम, आईयूसीडी को लोगों तक पहुंचाने व साधनों के बारे में लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक शुक्रवार को “अंतराल दिवस” मनाया जाएगा।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया इस दिवस को आयोजित करने से लोगों को परिवार नियोजन के अस्थायी साधनों को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि सप्ताह के अन्य दिन परिवार नियोजन के अन्य साधन स्वास्थ्य सुविधाओं पर उपलब्ध नहीं होंगे। लोगों के लिए यह साधन सभी दिन उपलब्ध रहेंगे। जो भी दंपति अस्थायी साधन अपनाना चाहते हैं उन्हें गर्भनिरोधक सामग्री व सेवाएँ निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी।
परिवार नियोजन कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. अनूप कुमार श्रीवास्तव ने बताया – स्वास्थ्य विभाग द्वारा परिवारों को नियोजित करने के उद्देश्य से अनेक प्रकार के कार्यक्रम व सेवाएँ दी जा रही हैं। इसको ध्यान में रखते हुये शासन ने परिवार नियोजन की अस्थायी विधियों को प्रोत्साहन के लिए सभी जिला, समुदायिक, प्राथमिक व उपस्वास्थ्य केन्द्रों पर सप्ताह में एक दिन अंतराल दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। डॉ अनूप ने बताया इस अवसर पर कार्यक्रम स्थल पर प्रचार-प्रसार सामग्री उपलब्ध रहेगी। कार्यक्रम के दौरान अंतरा, ओरल पिल्स, छाया साप्ताहिक गोली , आईयूसीडी आदि के बारे में लोगों को विस्तार से बताया जाएगा।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.