scriptजैन मुनि का चारबाग में हुआ मंगल प्रवेश | jain dharm puja path in lucknow | Patrika News

जैन मुनि का चारबाग में हुआ मंगल प्रवेश

locationलखनऊPublished: Jul 04, 2019 08:35:08 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

सपना जैन ने मंगलाचरण किया।

jain dharm puja path in lucknow

जैन मुनि का चारबाग में हुआ मंगल प्रवेश

लखनऊ। गणाचार्य 108 विरागसागर महाराज के शिष्य मुनिश्री 108 विशोक सागर महाराज, मुनिश्री 108 विश्व विजय सागर एवं मुनिश्री 108 सुरत्न सागर महाराज का गुरुवार को चारबाग जैन मन्दिर पहुंचने पर भव्य स्वागत हुआ।
इसे भी पढ़े : स्वामी विवेकानन्द ने ज्ञान और शब्दों के आधार पर सबका सम्मान प्राप्त किया – राम नाईक

इसे भी पढ़े : भाजपा ने जनता को बहकाने का काम तेज किया : अखिलेश यादव
पिछले दिनों आशियाना जैन मन्दिर में चारबाग में चतुर्मास की घोषणा करने के बाद मवैया दुर्गा पुरी में विकास जैन के निवास होते हुये गुरुवार को सुबह मुनिश्री चारबाग पहुंचे। चारबाग पहुंचने पर संजीव जैन परिवार ने स्वागत किया। सपना जैन ने मंगलाचरण किया।
संयोजक संजीव जैन ने बताया कि 14 जुलाई को चारबाग जैन मन्दिर में चातुर्मास स्थापना होगी। प्रवचन में मुनिश्री ने जैन चतुर्मास को अहिंसा से जोड़ते हये कहा कि सूक्ष्म से सूझ्म जीवों का घात न हो इस लिए जैन मुनि संघ एक स्थान पर स्थापित रहकर धर्म प्रभावना करते हैं। इस मौके पर आनन्द जैन, रितेश जैन, पीयूष जैन, शोभा जैन, माया जैन, अर्पणा जैन मौजूद रहे।

ट्रेंडिंग वीडियो