scriptजैन मिलन ने किया ‘‘वीर शासन जयंती’’ का आयोजन | jain milan veer shasan jayanti lucknow | Patrika News

जैन मिलन ने किया ‘‘वीर शासन जयंती’’ का आयोजन

locationलखनऊPublished: Jul 21, 2019 09:39:41 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

मिलन उपलब्धि सेवा सम्मान’’ से सम्मानित हुये डा0 अरुण कुमार जैन

shasan jayanti lucknow

जैन मिलन ने किया ‘‘वीर शासन जयंती’’ का आयोजन

लखनऊ। जैन मिलन लखनऊ द्वारा वीर शासन जयंती का आयोजन सिटी माण्टेसरी स्कूल सभागार, विशाल खण्ड, गोमती नगर, लखनऊ मे किया गया। जैन धर्म के 24 वें तीर्थंकर श्री 1008 भगवान महावीर स्वामी को केवल ज्ञान प्राप्त होने के 66 दिन के पश्चात प्रथम उपदेश दिये जाने के दिवस को वीर शासन जयंती के रुप में मनाया जाता हैं।
कार्यक्रम का प्रारम्भ महावीर प्रार्थना से हुआ तत्पश्चात दीप प्रज्जवलन हुआ। इसके पश्चात मंचासीन अतिथियों का सम्मान माला, शाल व मोमैन्टो देकर किया गया। स्वागत भाषण, वीर विशाल जैन, अध्यक्ष, जैन मिलन लखनऊ ने दिया। मुख्य वक्ता वीर शैलेन्द्र जैन द्वारा वीर शासन जयंती पर प्रकाश डाला एवं सम्मान पत्र का वाचन किया। तत्पश्चात कुमारी सम्भवी जैन ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया।
इसके बाद मुन्नेलाल कागजी जैन ट्रस्ट द्वारा डा0 अरुण कुमार जैन को ‘‘मिलन उपलब्धि सेवा सम्मान वर्ष 2019’’ से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डा0 अरुण कुमार जैन ने जैन मिलन लखनऊ के अपने समस्त साथियों को धन्यवाद दिया तथा आगे भी समाज के लिए और कार्य करने का संकल्प लिया। आई0ए0एस0 में उत्तीर्ण छात्र एवं मेघावी बच्चों का सम्मान भी किया गया।
बृजेश पाठक, विधि एवं न्याय मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार , आशुतोष टण्डन, उच्च शिक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार , नीरज बोरा, विधायक, लखनऊ उत्तर द्वारा डा0 अरुण कुमार जैन को इस सम्मान के लिए बधाई दी तथा आई0ए0एस0 में उत्तीर्ण छात्र एवं मेघावी बच्चों के सम्मान के लिए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से बच्चों में उत्साह बढ़ता है और आगे ज्यादा मेहनत और लगन से आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती हैं। अगले क्रम में कुमारी सृष्टि जैन ने परमाणु फिल्म का कुशम्भी गीत ‘‘ लगेया लगेया मेनू लगेया मेनू’’ पर नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। धन्यवाद ज्ञापन वीर पीयूष जैन, मंत्री,जैन मिलन लखनऊ ने दिया। कार्यक्रम में आईएएस में चयनित होने पर अनुराज जैन का सम्मान किया गया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो