scriptलखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं जितिन प्रसाद | jitin prasada may contest loksabha election 2019 from lucknow | Patrika News

लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं जितिन प्रसाद

locationलखनऊPublished: Mar 25, 2019 04:22:28 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे

jitin prasada

लखनऊ से राजनाथ सिंह के खिलाफ लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं जितिन प्रसाद

लखनऊ. पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद लखनऊ से लोकसभा का चुनाव लड़ेंगे। उनकी टक्कर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह से होगी। हाल ही में जितिन प्रसाद के भाजपा में शामिल होने की अटकलें थीं जिसे खारिज कर जितिन प्रसाद ने साफ कर दिया था कि वे किसी काल्पनिक सवाल का जवाब नहीं देंगे।
इस वजह से चुना लखनऊ

शनिवार देर रात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और जितिन प्रसाद ने नई दिल्ली में मुलाकात की। इस दौरान राहुल गांधी ने उनके समक्ष चुनाव लड़ने के लिए धौरहरा और लखनऊ से सीटों से दो विकल्प रखे। लेकिन 2017 में अपनी पारंपरिक सीट धौरहरा से विधानसभा चुनाव में हार का सामना करने के बाद जितिन प्रसाद ने लखनऊ से चुनाव लड़ने का मन बनाया है। हालांकि, माना जा रहा है कि लखनऊ से परिणाम पक्ष में न आने पर पार्टी उन्हें राज्यसभा भेजने पर विचार कर सकती है।
जितिन प्रसाद को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव का भी अच्छा दोस्त माना जाता है, जिन्होंने 2017 विधानसभा चुनाव में उनके लिए प्रचार किया था। ऐसे में माना जा रहा है कि अगर लखनऊ से जितिन प्रसाद चुनाव लड़ते हैं, तो एसपी उनके खिलाफ किसी हल्के उम्मीदवार को उतार सकती है।

ट्रेंडिंग वीडियो