scriptMustard oil : बस थोड़ा इंतजार कीजिए, इस वर्ष सरसों का तेल बिकेगा सस्ता, जानिए जादुई वजह | just wait Mustard oil will be sold cheaper this year Know magic reason | Patrika News

Mustard oil : बस थोड़ा इंतजार कीजिए, इस वर्ष सरसों का तेल बिकेगा सस्ता, जानिए जादुई वजह

locationलखनऊPublished: Mar 15, 2022 11:32:35 pm

Mustard oil रूस-यूक्रेन की लड़ाई हो रही है। फिर होली है। सरसों तेल का दाम इस वक्त बाजार में 200 रुपए किलो के रेट पर मिल रहा है। पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि, इस वर्ष सरसों तेल सस्ता बिकेगा।

बस थोड़ा इंतजार कीजिए, इस वर्ष सरसों का तेल बिकेगा सस्ता, जानिए जादुई वजह

बस थोड़ा इंतजार कीजिए, इस वर्ष सरसों का तेल बिकेगा सस्ता, जानिए जादुई वजह

रूस-यूक्रेन की लड़ाई हो रही है। फिर होली है। सरसों तेल का दाम इस वक्त बाजार में 200 रुपए किलो के रेट पर मिल रहा है। पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि, इस वर्ष सरसों तेल सस्ता बिकेगा। वजह बहुत ही बढ़िया है। खुशखबर यह है कि, चालू रबी सीजन में साल 2021 के मुकाबले 26 लाख टन सरसों का अधिक उत्पादन हो रहा है। सेंट्रल आर्गनाइजेशन फोर ऑयल इंडस्ट्री एंड ट्रेड (COOIT) ने एक अनुमान जताया है कि, इस सीजन में जबरदस्त सरसों का उत्पादन होगा।
किसानों को मुनाफा आम जनता को होगा फायदा

COOIT अध्यक्ष सुरेश नागपाल ने बताया कि, साल 2022 में रबी फसल में कुल 111 लाख टन सरसों का उत्पादन होने की उम्मीद है। यह अब तक का रिकार्ड उत्पादन है। इसमें रेपसीड या तोरिया का उत्पादन शामिल नहीं है। रबी सीजन 2021 में 85 लाख टन सरसों का उत्पादन हुआ था। इससे पता चल रहा है कि, इस साल 26 लाख टन सरसों अधिक पैदा हो रही है। इस उत्पादन से जहां किसानों को मुनाफा होगा साथ ही सरसों के तेल सस्ता होगा, जिससे आम जनता को फायदा होगा।
यह भी पढ़ें

Mentha Oil Rate Mentha Oil Price Today : तेजी से बढ़ रहे हैं मेंथा ऑयल रेट, जानें आज का Mint Oil Price

साल 2022 में यूपी में 15 लाख टन सरसों का उत्पादन होने की उम्मीद

COOIT के आंकड़ों के अनुसार, सरसों की खेती में राजस्थान नम्बर वन है। पर प्रति हेक्टेअर उत्पादन में गुजरात आगे है। उत्तर प्रदेश में भी सरसों का खूब उत्पादन होता है। इस साल यूपी के 10.17 लाख हेक्टेअर क्षेत्र में सरसों की खेती हुई। इस राज्य में सरसों का प्रति हेक्टेअर औसत उत्पादन 1461 किलो है। इस हिसाब से चालू फसल वर्ष के दौरान यूपी में 15 लाख टन सरसों का उत्पादन हो रहा है। वैसे मध्य प्रदेश, पंजाब और हरियाणा में सरसों की खूब पैदावार होती है।
यह भी पढ़ें

यूपी बिजली उपभोक्ताओं के लिए बड़ी राहत, एक महीने देना होगा बहुत कम बिजली बिल, जानें क्यों

क्या है COOIT जानें?

COOIT खाद्य तेल में काम करने वाले कारोबारियों का शीर्ष संगठन है। इसकी स्थापना 1952 में हुई थी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो