इलाज के बाद सामान्य हो जाता है कबीर
कबीर सिंह फिल्म में सर्जन कबीर सिंह को एक दिन कॉलेज में प्रीति नाम की एक लड़की से देखते ही पहली नजर में ही प्यार हो जाता है और कुछ दिनों बाद प्रीति हमेशा के लिए कबीर की लाइफ से चली जाती है। शांत स्वभाव का सर्जन कबीर सिंह एक दम से अग्रेसिव होकर लोगों के साथ खुद भी हर्ट करने लगता है और दिन रात नशे में रहने लगता है। कबीर 6 महीने के बाद भी प्रीति की यादों से बाहर नहीं आ पाता है लेकिन कुछ समय बाद वह खुद को बदलने के लिए बड़ा फैसला लेता है और नशे की लत को छुड़वाने के लिए अपना इलाज करवाना शुरू कर देता है। इलाज होने के बाद कबीर सिंह की हालत सामान्य हो जाती है।
ये गाने हैं फेमस
झांसी के युवा लोगों का कहना है कि शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी की कबीर सिंह मूवी में दोनों के बीच रोमांटिक पल के साथ बिछड़ने का सीन बहुत ही शानदार है लेकिन फिल्म की पूरी कहानी देखने के लिए 21 जून को सिनेमाघरों के पर्दे के सामने बैठना होगा। तभी फिल्म की कहानी लोग अच्छे से समझ पाएंगे। कबीर सिंह फिल्म का एक गाना ‘बेख्याली’ लोगों के बीच काफी पॉपुलर होने की चर्चाएं हो रही हैं। इसके अलावा कबीर सिंह के गाने ‘तेरा बन जाऊंगा’, ‘तुझे कितना चाहने लगे’ और ‘कैसे हुआ’ गाना भी लोगों को पसंद आएगा।
जानिए कितने करोड़ की कर सकती है कमाई
इसके साथ ही अनुमान लगाया जा रहा है कि कबीर सिंह अपनी ओपनिंग के दिन ही 15 करोड़ के आस-पास की कमाई कर सकती है। ऐसा भी माना जा रहा है कि सलमान खान की भारत मूवी को भी कबीर सिंह फिल्म कड़ी टक्कर दे सकती है। इस टक्कर को देखने के लिए झांसी के लोग बहुत ही बेताव हो रहे हैं।