scriptकमलेश तिवारी हत्याकांड में CCTV में दिखने वाली महिला का हुआ खुलासा, हत्यारों के बारे में बताया बड़ा राज | Kamlesh Tiwari Murder Case Woman seen in CCTV revealed | Patrika News

कमलेश तिवारी हत्याकांड में CCTV में दिखने वाली महिला का हुआ खुलासा, हत्यारों के बारे में बताया बड़ा राज

locationलखनऊPublished: Oct 20, 2019 10:02:38 am

Submitted by:

Ruchi Sharma

कमलेश तिवारी हत्याकांड में CCTV में दिखने वाली महिला का हुआ खुलासा, हत्यारों के बारे में बताया बड़ा राज

कमलेश तिवारी हत्याकांड में CCTV में दिखने वाली महिला का हुआ खुलासा, हत्यारों के बारे में बताया बड़ा राज

कमलेश तिवारी हत्याकांड में CCTV में दिखने वाली महिला का हुआ खुलासा, हत्यारों के बारे में बताया बड़ा राज

लखनऊ. कमलेश तिवारी की हत्या के बाद पुलिस हर तरीके से खुलासे में जुटी हुई है। पुलिस ने एक सीसीटीवी फुटेज निकाला जिसमें भगवा और लाल रंग के कुर्ते में दो युवक कमलेश के घर की तरफ जाते दिखे। इन दो युवकों के संग एक महिला में दिखी, जो हत्यारों से बात करते हुए नजर आई। पुलिस ने इस महिला का पता लगया। बातचीत में पता चला कि उस महिला का हमलावरों से कोई लेना देना नहीं है। महिला हत्यारों के संपर्क में नहीं है। महिला की पहचान मड़ियांव निवासी शहनाज बानो के रूप में हुई। शहनाज बानों ने पुलिस को बताया कि वह उपचुनाव के संबंध में गणेशगंज में प्रचार के लिए गई थी।
इस दौरान ही इन दोनों युवकों ने उससे खुर्शेदबाग कालोनी का पता पूछा था। पुलिस अौर एसटीएफ ने इस महिला से पूछताछ की फिर कहा कि इनका कोई सम्पर्क हत्या से नहीं निकला है। देर रात डीजीपी ने भी उससे पूछताछ की। महिला के घर वालों का कहना है कि फोटो वायरल होने पर उन लोगों ने ही पुलिस को सम्पर्क किया था।
इस लिए पहना था भगवा रंग का कुर्ता

पुलिस अहम जानकारी जुटाते हुए बताया कि दोनों आरोपियों ने आसानी से घर में घुसने के लिए भगवा रंग का कुर्ता पहना था। ताकि भगवा से वे आसानी से कमलेश तिवारी के घर में प्रवेश कर सके। फिलहाल फुटेज देखकर आरोपियों के बारे में कुछ खास जानकारी नहीं मिल पाई है। पत्नी किरन के मुताबिक दो लोग पति को फोन कर दोपहर करीब सवा १२ बजे घर पर मिलने आए थे। कमलेश ने दोनों को ऊपर कमरे में बुलाया दोनों के लिए चाय मांगवाने की बात कही। दोनों लोगों ने एक युवक की दूसरे सम्पद्राय की लड़की से शादी कराने के बारे में बात हो रही थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो