scriptकनिका कपूर का तीसरा कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव, एक दिन में मिले चार नये मरीज | Kanika Kapoor has tested positive in her third COVID19 test | Patrika News

कनिका कपूर का तीसरा कोविड-19 टेस्ट भी पॉजिटिव, एक दिन में मिले चार नये मरीज

locationलखनऊPublished: Mar 27, 2020 07:40:30 pm

Submitted by:

Hariom Dwivedi

बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट फिर आई पॉटिजिव

Kanika Kapoor

उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई, जो उस पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें कनिका कपूर शामिल हुई थीं।

लखनऊ. बॉलीवुड की मशहूर गायिका कनिका कपूर की कोविड-19 टेस्ट रिपोर्ट एक बार फिर पॉजिटिव आई है। इससे पहले दो बार उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। राजधानी के संजय गांधी पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पीजीआई) ने शुक्रवार को कनिका का कोरोना टेस्ट कराया था, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे पहले दो बार उनकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई, जो उस पार्टी में शामिल हुए थे, जिसमें कनिका कपूर शामिल हुई थीं।
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को नोएडा में तीन और आगरा में एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिला। राज्य में अब तक 49 पॉजिटिव केस सामने आ चुके हैं, जिनमें अकेले नोएडा से 17 मामले सामने आये हैं। शुक्रवार को चार नये मरीजों की कोविड-19 रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई, जिनमें तीन मरीज नोएडा के और एक आगरा का है। हालांकि, इस दौरान राहत वाली खबर यह है कि उत्तर प्रदेश में अब तक कोरोना पॉजिटिव के 14 मरीजों की अस्पताल से छुट्टी हो चुकी है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो