scriptराम मंदिर के नाम पर आई भाजपा सरकार : करणी सेना | Karni Sena Said BJP make Government on Name of Lord Ram | Patrika News

राम मंदिर के नाम पर आई भाजपा सरकार : करणी सेना

locationलखनऊPublished: Jul 26, 2019 07:38:22 pm

Submitted by:

Ritesh Singh

राम मंदिर के नाम पर आई भाजपा सरकार

लखनऊ, राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के लोगों ने press conference कर राम मंदिर मुद्दे को लेकर केंद्र और राज्य सरकार पर साधा निशाना।राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष वीर प्रताप सिंह ने कहा कि अगर प्रदेश व राज्य सरकार मंदिर नहीं बना सकती तो हमें बताएं करणी सेना वहां 1-1 ईट ले जाकर राम मंदिर का निर्माण करेगी।
उन्होंने कहा कि BJP government दो बार राम मंदिर के नाम पर केंद्र में अपनी सरकार बना चुकी है लेकिन सत्ता में आने के बाद राम मंदिर को भूल जाती है अब उनको 2024 में फिर राम मंदिर की याद सताएगी। राम मंदिर के आसपास इतनी गंदगी है जिस पर सरकार ध्यान नहीं देती अगर वह खुद नहीं कर पाती तो अयोध्या में राम मंदिर की साफ सफाई की जिम्मेदारी करणी सेना को सौंप दें।
उन्होंने कहा कि हिंदू ह्रदय सम्राट महापुरुष महाराणा प्रताप की मूर्ति प्रदेश के प्रत्येक जिले के मुख्यालय के चौराहों पर लगाई जाए और इस चौराहे को महाराणा प्रताप चौराहा घोषित किया जाए। और बच्चों को महाराणा प्रताप का इतिहास पढ़ाना समस्त विद्यालय में अनिवार्य किया जाए।
आज उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि कहां गया रोजगार का वादा। पूरे प्रदेश में सावन के महीने में मंदिरों के पास बिकने वाली मांस मदिरा की दुकानों पर रोक लगा दी जाए। सभी स्कूलों में प्रार्थना हिंदी में कराई जाए।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो