scriptमनोहर पारिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही केशव प्रसाद ने गोवा की राजनीती को लेकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस में मचा हड़कंप | keshav prasad maurya statement on congress sp bsp | Patrika News

मनोहर पारिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही केशव प्रसाद ने गोवा की राजनीती को लेकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस में मचा हड़कंप

locationलखनऊPublished: Mar 18, 2019 02:14:55 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

मनोहर पारिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही केशव प्रसाद ने गोवा की राजनीती को लेकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस में मचा हड़कंप

maurya

मनोहर पारिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही केशव प्रसाद ने गोवा की राजनीती को लेकर किया बड़ा ऐलान, कांग्रेस में मचा हड़कंप

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रियंका गांधी की गंगा यात्रा को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा मां गंगा के नाम पर नरेंद्र मोदी की नकल करना चाहती हैं तो वह भी उनसे नहीं हो पाएगी। ऐसा ही कार्यक्रम राहुल गांधी ने खाट सभा के तौर पर किया था और उसके बाद कांग्रेस की खटिया खड़ी हो गई थी। इस बार प्रियंका गांधी कांग्रेस की नैया डुबा देगी।
वहीं आगे उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस गोवा में सरकार गिराने की कोशिश मनोहर पारिकर के अंतिम संस्कार से पहले ही कर रही है तो यह बहुत निचले स्तर की राजनीति है। मनोहर पारिकर देश के बड़े नेता हैं। कांग्रेस को सिर्फ वचनों में ही नहीं अपने कामों में भी उनका सम्मान करना चाहिए।
उत्तर प्रदेश सरकार को बने कल 2 साल पूरे हो रहे हैं। इस पर केपी मौर्य का कहना है कि हमने जनता की आकांक्षाओं को पूरा करने का काम किया है। विकास से लेकर कानून व्यवस्था तक प्रदेश सरकार का कार्यकाल अच्छा रहा है। इसके आधार पर भी हमें 2019 में 2017 और 14 से बड़ी सफलता मिलेगी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो