scriptकानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की फरारी और सरेंडर, 12 प्‍वाइंट में जानें कब-कब क्या हुआ | Key points from Vikas Dubey Ferrari till Surrender | Patrika News

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की फरारी और सरेंडर, 12 प्‍वाइंट में जानें कब-कब क्या हुआ

locationलखनऊPublished: Jul 09, 2020 12:48:30 pm

Submitted by:

Neeraj Patel

यूपी के कानपुर में विकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या कर फरार गैंगस्टर विकास दुबे (Vikas Dubey) ने मध्य प्रदेश के उज्जैन (Ujjain) में सरेंडर (Surrender) कर दिया है।

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की फरारी और सरेंडर, 12 प्‍वाइंट में जानें कब-कब क्या हुआ

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की फरारी और सरेंडर, 12 प्‍वाइंट में जानें कब-कब क्या हुआ

लखनऊ. यूपी के कानपुर में विकरू गांव में 8 पुलिसवालों की हत्या कर फरार गैंगस्टर विकास दुबे ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में सरेंडर कर दिया है। 7 दिन की फरारी की बाद विकास दुबे अब सलाखों के पीछे है। यूपी पुलिस उसे लेने के लिए मध्य प्रदेश रवाना हो चुकी है। 2/3 जुलाई की रात हुई इस घटना ने पूरी यूपी सरकार को हिलाकर रख दिया था। विकास दुबे के इस दुस्साहस से सभी भौंचक्के रह गए थे। 7 दिन तक यूपी पुलिस ने प्रदेश के साथ ही नेपाल, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान की खाक छानी और आखिरकार मध्य प्रदेश में विकास दुबे मिला।

इस सर्च अभियान के दौरान यूपी पुलिस ने ताबड़तोड़ एनकाउंटर भी किए, जिसमें विकास दुबे के 5 साथी मार गिराए गए। यही नहीं उसके कई साथियों को गिरफ्तार भी किया गया। अभी भी पुलिस को विकास दुबे के अन्य साथियों की तलाश है, वहीं घटना के बाद पुलिस से लूटी गई 3 पिस्टल तो यूपी पुलिस अब तक बरामद कर चुकी है लेकिन एके-47 और एक इंसास रायफल की खोज जारी है।

12 पॉइंट में जानें कानपुर शूटआउट केस में कब क्या-क्या हुआ?

1. कानपुर में 2 जुलाई को विकास दुबे को गिरफ्तार करने 3 थानों की पुलिस ने बिकरू गांव में दबिश दी थी, विकास की गैंग ने रात में गोलियां बरसाकर 8 पुलिसकर्मियों की हत्या कर दी।

2. 3 जुलाई को पुलिस ने सुबह 7 बजे विकास के मामा प्रेमप्रकाश पांडे और सहयोगी अतुल दुबे को एनकाउंटर में मार गिराया। पूरे केस में 20-22 नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।

3. विकास पर 2.5 लाख, अमर पर 25 हजार और दूसरे लोगों पर 18-18 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया। विकास दुबे का विकरू गांव स्थित मकान गिराया गया।

4. कानपुर हत्याकांड को लेकर यूपी के पुलिसवालों की भूमिका पर सवाल उठते हैं। 4 जुलाई को कई पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई।

5. पुलिस ने 5 जुलाई को विकास के नौकर और खास सहयोगी दयाशंकर उर्फ कल्लू अग्निहोत्री को घेर लिया गया। पुलिस की गोली लगने से दयाशंकर जख्मी हो गया। उसने खुलासा किया कि विकास ने पहले से प्लानिंग कर पुलिसकर्मियों पर हमला किया था।

6. छह जुलाई को पुलिस ने अमर की मां क्षमा दुबे और दयाशंकर की पत्नी रेखा समेत 3 लोगों को गिरफ्तार किया। शूटआउट की घटना के वक्त पुलिस ने बदमाशों से बचने के लिए क्षमा दुबे का दरवाजा खटखटाया था, लेकिन क्षमा ने मदद करने की बजाय बदमाशों को पुलिस की लोकेशन बता दी। रेखा भी बदमाशों की मदद कर रही थी।

7. सात जुलाई को फरीदाबाद में विकास दुबे का सीसीटीवी फुटेज सामने आया। इसमें वह ऑटो पकड़ता दिखा। उसकी 3 सहयोगियों को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार होने वालों में कार्तिकेय उर्फ प्रभात, अंकुर, और अंकुर के पिता श्रवण के नाम शामिल हैं।

8. कानपुर के चौबेपुर थाने में तैनात सभी पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर किया गया, उनकी मोबाइल कॉल डिटेल की भी जांच की गई।

9. यूपी एसटीएफ ने 8 जुलाई को विकास के करीबी अमर दुबे को मार गिराया। विकास दुबे पर इनाम की राशि बढ़ाकर 5 लाख की गई। विकास दुबे गैंग का मेम्बर श्यामू बाजपेयी एनकाउंटर में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था।

10. मुखबिरी के आरोप में चौबेपुर के एसओ विनय तिवारी और चौकी प्रभारी केके शर्मा निलंबित किए गए. पूरे चौबेपुर थाने को बदला गया, यहां 55 नए पुलिसकर्मी तैनात किए गए.

11. विकास दुबे के दो साथी प्रभात मिश्रा और बव्वन 9 जुलाई को पुलिस मुठभेड़ में ढेर कर दिए गए। प्रभात मिश्रा को पुलिस ने फरीदाबाद से पकड़ा था वो भागने की कोशिश में मारा गया। इटावा में पुलिस ने प्रवीण उर्फ बव्वन दुबे को पुलिस ने एनकाउंटर में मार गिराया।

12. मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया। बताया जा रहा है कि उसने दहशत की वजह से मध्य प्रदेश में सरेंडर किया है।

//www.dailymotion.com/embed/video/x7uwnk7?autoplay=1?feature=oembed
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो