यूपी में जल्द बनेगा किन्नर कल्याण बोर्ड, समाज कल्याण विभाग ने शासन को भेजा प्रस्ताव
उत्तर प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। समाज कल्याण मंत्री इस बोर्ड के पदेन अध्यक्ष और विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव उपाध्यक्ष होंगे।

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में किन्नर कल्याण बोर्ड का गठन किया जाएगा। इसके लिए प्रस्ताव तैयार कर लिया गया है। समाज कल्याण मंत्री इस बोर्ड के पदेन अध्यक्ष और विभाग के अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव उपाध्यक्ष होंगे। वहीं समाज कल्याण निदेशक इसके सदस्य सचिव होंगे। साथ ही महिला कल्याण, वित विभाग, गृह विभाग, न्याय विभाग, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के प्रमुख सचिव या अपर मुख्य सचिव और लखनऊ पुलिस कमिश्नर इस बोर्ड के सदस्य होंगे। उतर प्रदेश के सभी पांच परिक्षेत्र बुंदेलखंड, पश्चिमांचल, पूर्वांचल, अवध और रोहिलखंड के एक-एक किन्नर भी इस बोर्ड में बतौर सदस्य शामिल किए जाएंगे। किन्नरों के लिए काम करने वाली दो एनजीओ भी टीम के सदस्य होंगे।
किन्नरों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार ने उतर प्रदेश किन्नर कल्याण बोर्ड के गठन का निर्णय लिया है। प्रस्ताव के अनुसार, राज्य मुख्यालय स्तर पर समाज कल्याण मंत्री इस बोर्ड के अध्यक्ष और अपर मुख्य सचिव या प्रमुख सचिव, समाज कल्याण उपाध्यक्ष होंगे। इसी तरह से जिलास्तर पर डीएम की अध्यक्षता में स्थानीय इकाई का गठन होगा, जिसके सदस्य सचिव जिला समाज कल्याण अधिकारी होंगे। पुलिस अधीक्षक, सीएमओ, सीडीओ और सभी कल्याण विभागों के अधिकारी इस इकाई के सदस्य होंगे।
ये भी पढ़ें: देसी घी और मक्खन की कीमत घटाएगी सरकार, जीएसटी घटाकर इतने में बेचने की है तैयारी
अब पाइए अपने शहर ( Lucknow News in Hindi) सबसे पहले पत्रिका वेबसाइट पर | Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें Patrika Hindi News App, Hindi Samachar की ताज़ा खबरें हिदी में अपडेट पाने के लिए लाइक करें Patrika फेसबुक पेज