लखनऊ

घुटना की बीमारी का मुख्य कारण मोटापा, खाने में शैमिल करें कैल्शियम

लखनऊ में हड्डी रोग विशेषज्ञों की आयोजित कार्यशाला में घुटना प्रत्यारोपण पर चर्चा की गई

लखनऊApr 23, 2019 / 05:39 pm

Karishma Lalwani

घुटना की बीमारी का मुख्य कारण मोटापा, खाने में शैमिल करें कैल्शियम

लखनऊ. भारत में घुटना प्रत्यारोपण (Knee Implant) की 35 प्रतिशत सर्जरी जरूरी होती है। बढ़ती उम्र में घुटनों की समस्या बढ़ती है और साथ ही इसमें सर्जरी के मामले भी। इस बात में संदेह नहीं कि 40 से अधिक उम्र के लोगों के लिए घुटना प्रत्यारोपण वरदान है। लेकिन महंगा इलाज सभी के लिए मुमकिन नहीं होता। मगर केजीएमयू में घुटना प्रत्यारोपण अब बेहद कम खर्च में मुमकिन है। लखनऊ में हड्डी रोग विशेषज्ञों की आयोजित कार्यशाला में घुटना प्रत्यारोपण पर चर्चा की गई। इसमें बताया गया कि बीमारी का मुख्य कारण गलत खानपान व मोटापा होता है। हालांकि, 60 से 70 हजार रुपये में इसका इलाजा कराना संभव है लेकिन बढ़ते वजन को कंट्रोल करना जरूरी है।
दो दिवसीय कार्यशाला में घुटना प्रत्यारोपण से जुड़ी नई तकनीकों की जानकारी दी गई। कार्यशाला में मौजूद केजीएमयू के डॉ. संतोष कुमार ने बताया कि इस इलाज में मरीजों के घुटनों से 6 से 8 इंच का चीरा लगाकर प्रत्यारोपण किया जाता है। पहले प्रत्यारोपण के लिए 8-12 इंच का चीरा लगाया जाता है। मरीज को कई दिन अस्पताल में गुजारने पड़ते हैं। हालांकि, घुटने खोलने और प्रत्यारोपण के दौरान बारीकि से काम करना पड़ता है।
घुटने की बीमारी का मुख्य कारण मोटापा

केजीएमयू से डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि बढ़ती उम्र में घुटनों की समस्या आम बात है। लेकिन इसके लिए अपने खानपान पर ध्यान देने की बहुत जरूरत होती है। घुटनों की बीमारियों का सबसे मुख्य कारण मोटापा बढ़ना होता है। उन्होंने कहा कि लंबाई के अनुसार संतुलित वजन होना चाहिए। जिनका मोटापा ज्यादा रहता है उनमें घुटने की बीमारियां होना लगभग तय है। खानपान में कैल्शियम की चीजें बढ़ा देनी चाहिए और नियमित व्यायाम भी करना चाहिए।
तुरंत कराएं एक्स-रे

डॉ. शैलेंद्र सिंह ने कहा कि कई बार लोग हल्कि सी चोट लगने पर लापरवाही करते हैं। सूजन होने पर परेशानी होती है। इसलिए सूजन के बाद दर्द बढ़ जाए तो एक्स-रे कराना चाहिए। इससे चोट की स्थिति पता चल जाती है। समय रहते इलाज कर हड्डी को अपनी जगह जोड़ दिया जाता है। इससे संक्रमण का खतरा भी टल जाता है।
ये भी पढ़ें: मेनका गांधी को टक्कर देंगे कांग्रेस से डॉ. संजय सिंह, चौथी बार भरेंगे लोकसभा चुनाव का पर्चा

Home / Lucknow / घुटना की बीमारी का मुख्य कारण मोटापा, खाने में शैमिल करें कैल्शियम

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.