scriptजानिए बॉलीवुड की वौ कौन सी अकेली अभिनेत्री हैं जिन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं अखिलेश यादव | Know the actress of Bollywood whom Akhilesh Yadav follows on Twitter | Patrika News

जानिए बॉलीवुड की वौ कौन सी अकेली अभिनेत्री हैं जिन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं अखिलेश यादव

locationलखनऊPublished: Feb 20, 2022 07:13:09 pm

Submitted by:

Vivek Srivastava

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के ट्विटर पर 15.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं वो खुद मात्र 23 लोगों को फॉलो करते हैं। अखिलेश यादव ट्विटर पर बिल क्लिंटन, राहुल गाँधी, दलाई लामा जैसी शख्सियतों को फॉलो करते हैं। वहीं अभिनेता और अभिनेत्रियों की बात करें तो मात्र एक अभिनेता और एक अभिनेत्री ऐसी हैं जिन्हें अखिलेश यादव ट्विटर पर फॉलो करते हैं।

जानिए बॉलीवुड की वौ कौन सी अकेली अभिनेत्री हैं जिन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं अखिलेश यादव

जानिए बॉलीवुड की वौ कौन सी अकेली अभिनेत्री हैं जिन्हें ट्विटर पर फॉलो करते हैं अखिलेश यादव

Akhilesh Yadav: सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहते हैं। ट्विटर पर उनके 15.9 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं वो खुद मात्र 23 लोगों को फॉलो करते हैं। अखिलेश यादव ट्विटर पर बिल क्लिंटन और राहुल गाँधी जैसी शख्सियत को तो फॉलो करते हैं लेकिन देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फॉलो नहीं करते। वहीं अखिलेश यादव अपनी पत्नी डिंपल यादव और अपने बच्चों को भी ट्विटर पर फॉलो नहीं करते। वहीं अभिनेता और अभिनेत्रियों की बात करें तो सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अकेले अभिनेता हैं जिन्हें अखिलेश यादव ट्विटर पर फॉलो करते हैं, वहीं बॉलीवुड की अभिनेत्रियों में विद्या बालन अकेली ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्हें सपा सुप्रीमो ट्विटर पर फॉलो करते हैं। इन दोनों के अलावा प्रसिद्ध संगीतकार ए आर रहमान को भी अखिलेश यादव फॉलो करते हैं। दलाई लामा को भी अखिलेश फॉलो करते हैं।
आपको बता दें कि अखिलेश यादव के बेटे अर्जुन और बेटी अदिति भी ट्विटर पर बेहद सक्रिय रहते हैं। वहीं इस चुनावी माहौल में तो वे और भी सक्रिय हो गये हैं। अदिति यादव ने अप्रैल 2019 में ट्विटर पर अपना प्रोफाइल बनाया था और अब तक अब तक साढ़े हजार से ज्यादा ट्वीट कर चुकी हैं। ट्विटर पर उनके 1.49 लाख फॉलोअर हैं जबकि वो खुद मात्र 3 लोगों को वो फॉलो करती हैं। इन तीन लोगों में उनके पिता अखिलेश यादव, उनकी माँ डिंपल यादव और तीसरा अकाउंट समाजवादी पार्टी का है जिसे वो फॉलो करती हैं।
यह भी पढ़ें

पिता अखिलेश की जीत के लिए दिन-रात जुटे हैं अर्जुन-टीना, जानिए क्या कर रहे प्रियंका गांधी के बेटे रिहान और बेटी मिराया

वहीं अर्जुन यादव ने अप्रैल 2020 में ट्विटर पर अपना अकाउंट बनाया था। अर्जुन अब तक 13 सौ से ज्यादा ट्वीट कर चुके हैं। इस वक्त उनके 1.40 लाख फॉलोअर्स हैं जबकि वो खुद मात्र 9 लोगों को फॉलो करते हैं। इन नौ लोगों में अपने माता-पिता अखिलेश और डिंपल यादव के अलावा वो अपने चाचा धर्मेन्द्र यादव और बीबीसी समेत कुछ न्यूज चैनल को भी फॉलो करते हैं। एक खास बात ये कि अदिति और अर्जुन एक-दूसरे को फॉलो नहीं करते हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो