scriptखरीददारी के साथ-साथ धनतेरस पर जरूर दान करें इनमें से एक चीज, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी | know what to buy and what to donate in dhanteras 2019 | Patrika News

खरीददारी के साथ-साथ धनतेरस पर जरूर दान करें इनमें से एक चीज, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

locationलखनऊPublished: Oct 22, 2019 05:52:29 pm

Submitted by:

Karishma Lalwani

– धनतेरस पर खरीददारी के साथ-साथ दान का महत्व
– इस दिन दान करने से मिलता है पुण्य
– मां लक्ष्मी व भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए करें दान

खरीददारी के साथ-साथ धनतेरस पर जरूर दान करें इनमें से एक चीज, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

खरीददारी के साथ-साथ धनतेरस पर जरूर दान करें इनमें से एक चीज, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी

लखनऊ. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी को मनाए जाए वाले त्योहार धनतेरस (Dhanteras) का हिंदू धर्म में बहुत महत्व है। इस त्योहार मे देवी लक्ष्मी और भगवान कुबेर की पूजा की जाती है। इस दिन गहने और नए बर्तन खरीदने का काफी महत्व है। इस दिन लोग सोना भी खरीदते हैं। मान्यता है कि इससे घर में सुख समृद्धि आती है। लेकिन धनतेरस पर जितना महत्व खरीददारी का है, उतना ही दान करने का भी है। इस दिन दान करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। यहां हम आपको बताएंगे ऐसी चीजों के बारे में जिसे आप धनतेरस पर दान कर अपनी आर्थिक रेशानी को दूर कर सकते हैं।
पीले कपड़ों का दान

धनतेरस के दिन किसी गरीब को पीले वस्त्र दान करना शुभ माना गया है। इसे माहादान कहा गया है। ऐसा करने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है।

गरीबों को भोजन
धनतेरस पर किसी गरीब को खाना खिलाना शुभ माना गया है। खाने में चावल की खीर और पूड़ी जरूर शामिल होनी चाहिए। इसके बाद दक्षिणा भी देनी चाहिए।

झाड़ू दान

धनतेरस पर किसी गरीब व्यक्ति को झाड़ू दान करना भी शुभ माना गया है।
लोहे की वस्तु दान करना

इस दिन लोहे की वस्तु दान करने से आपका दुर्भाग्य टल जाता है। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में सुख समृद्धि व शांति आती है।
नारियल और मिठाई का दान

धनतेरस पर नारियल और मिठाई का दान भी शुभ माना जाता है। इस दिन किसी गरीब और जरूरतमंद को नारियल के साथ मिठाई का दान करना अच्छा माना गया है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा बरसती है और घर में धन की कमी पूरी होती है।

ट्रेंडिंग वीडियो