लखनऊ

कुमार विश्वास ने कसा तंज, कहा- खुद भगवान राम इनके सामने आ जाएं, तो कहेंगे मेकअप अच्छा है, रैली में भेजो

देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने रविवार को भगवान को जातियों में बांटने वाली पार्टियों पर कटाक्ष किया।

लखनऊJan 13, 2019 / 05:44 pm

Abhishek Gupta

Kumar vishwas

लखनऊ. देश के मशहूर कवि कुमार विश्वास ने रविवार को अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि इन लोगों के सामने अगर खुद भगवान राम आ जाएं तो उनको वे पहचान नहीं पाएंगे। कुमार विश्वास ने कहा कि राम के नाम पर गदर मचाने वालों के सामने अगर भगवान राम आ जाएं तो कहेंगे मेकअप अच्छा है, उनको रैली में भेजो। भगवान में उनको विश्वास नहीं है।
ये भी पढ़ें- ओमप्रकाश राजभर के बदले सुर तो सीएम योगी ने दिया बड़ा बयान, सुभासपा के लिए कहा यह

उन्होंने कहा कि पशु और मनुष्य में बहुत अंतर होता है। मनुष्य को पता होता है कि उसको जीवन में क्या करना है, पशु को सिर्फ खाना खाना होता है। विश्वास ने कहा कि हमारे साहब ने हम पर इतना राज किया है कि कोई भी बात होती है तो हम पश्चिम संस्कृति की तरफ देखते हैं। उन्होंने आगे कहा कि लोग भाषण देते है हमारे वेदों में लेकिन, वेद को खोलकर नहीं देखा उन्होंने।
ये भी पढ़ें- संयुक्त कांफ्रेस के 24 घंटे बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- भाजपा से यह लोग होना चाह रहे सपा-बसपा में शामिल

अब्दुल कलाम पर हम लोगों को गर्व है-
उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के लिए कहा कि अब्दुल कलाम को आज भी हम लोग याद करते हैं, उन्होंने दूसरे देशों के सामने हाथ फैलाने को मना किया, उन्होंने मिसाइल बनाई जिस पर हम लोगों ने गर्व किया। विश्वास ने कहा कि जो लोग आत्मबल दिखाते हैं, उन पर हम गर्व करते हैं।
Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.