लाल मिर्च पाउडर के नकली और असली होने की पहचान करने के लिए इसमें ईंट पाउडर, चॉक पाउडर या लकड़ी का बुरादा मिलाए जाने की चांज आप अपने घर में ही आसानी से कर सकते हैं। इसके लिए एक कांच के गिलास में पानी लें और उसमें एक चम्मच लाल मिर्च पाउडर मिला लें। पांच मिनट के लिए उसे ऐसे ही छोड़ दें। अगर लाल मिर्च पाउडर में मिलावट की गई होगी, तो इसका रंग बदल जाएगा। ईंट का पाउडर डाला गया होगा, तो इसका रंग भूरा हो जाएगा। क्योंकि लाल मिर्च पानी में आसानी से नहीं घुलता। अगर पाउडर पानी में पूरी तरह से घुल जाए, तो समझिए इसमें मिलावट की गई है। इसके अलावा लाल मिर्च पाउडर में आयोडिन के घोल की कुछ बूंदें डालने पर अगर मिर्च कर रंग हलका नीला हो जाए, तो समझिए पाउडर में स्टार्च मिलाया गया है और वह नुकसानदायक लाल मिर्च पाउडर ही है।